ग्रामीण सड़कें बदहाल, नहीं हुआ समुचित विकास

लीड गांव की सरकार सेमरा पंचायत की विकास के मामले में स्थिति संतोषप्रद नहीं जनता पूछ रही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM (IST)
ग्रामीण सड़कें बदहाल, नहीं हुआ समुचित विकास
ग्रामीण सड़कें बदहाल, नहीं हुआ समुचित विकास

लीड

गांव की सरकार,

सेमरा पंचायत की विकास के मामले में स्थिति संतोषप्रद नहीं, जनता पूछ रही है सवाल

अरविद तिवारी,

चैनपुर( पलामू ): चैनपुर प्रखंड मुख्यालय से महज 5 किमी की दूरी तय करते ही सेमरा पंचायत शुरू हो जाता है। पंचायत क्षेत्र का उरांव जनजाति बहुल खुरा गांव। है। विकास के सवाल पर रामराज उरांव बताते हैं कि पिछले 5 सालों में गांव का समुचित विकास नहीं हुआ। गांव की सड़कें बदहाल हैं। स्ट्रीट लाइट तो लगी है पर एकाध को छोड़कर सभी खराब पड़े हैं। कई जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ अब तक नहीं मिला है। काम के अभाव में गांव के लोगों को शहरों का रूख करना पड़ता है। कई लोगों ने बताया कि मनरेगा में एक तो पर्याप्त मजदूरी नहीं मिलती दूसरा इसमें काम करने पर मजदूरी काफी विलंब से मिलता है। यही हाल पंचायत के दूसरे गांव लोहरसीमी का है। चेरो जनजाति व अनुसूचित जाति बहुल करीब 700 की आबादी वाले इस गांव में विद्यालय तक नहीं है। विकास धरातल पर नहीं दिखता है। यहां की सड़कें भी खराब हैं। गांव के बिचला टोला की सड़कें बदहाल है। सड़कों पर पानी बहता दिखा। अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सेमरा गांव की गली-नली बदतर हैं। स्ट्रीट लाइट खराब है। जलमीनार में फर्जीवाड़ा हुआ है। कमोबेश यही स्थिति कुदागा गांव की है। कुल मिलाकर पंचायत में विकास की स्थिति बेहतर नहीं दिखी। पहले मुखिया सामान्य महिला आरक्षित पद से चुनाव जीतीं थी। इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में मुखिया का पद अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित कर दिया गया है । बाक्स: पंचायत एक नजर में

ग्राम पंचायत का नाम- सेमरा,

कुल गांव चार।

सेमरा,लोहरसीमी खुरा, कुदागा

कुल आबादी 6500,

मुखिया का नाम-चिता देवी बाक्स: 28 डीजीजे 01

कैप्शन: बसंती देवी,

रोजगार नहीं होने के कारण बाहर कमाने जाते हैं। मनरेगा काम का पैसा देर से मिलता है। आम बागवानी में काम की थी। 45 हाजिरी में मात्र एक हजार 300 रुपये मिला है। बाकी पैसा अभी तक नहीं मिला है।

बसंती देवी, ग्राम खुरा। बाक्स: 28 डीजीजे 02

कैप्शन: प्रदीप उरांव

गांव में लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है। पांच साल में दो जल मीनार लगा है। इसमें से एक खराब हो गया है। गांव की कई सड़कें कच्ची हैं।गांव के पचपड़वा टोला के लोग एक किमी दूर से पानी लाते हैं। गांव में रोजगार की कमी है

प्रदीप उरांव, ग्राम खुरा। बाक्स: 28 डीजीजे 03

कैप्शन: रामचंद्र सिंह

गांव में विद्यालय नहीं है। इससे बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी होती है। विद्यालय दूर होने के कारण कई बच्चे विद्यालय नहीं जाते। गांव का समुचित विकास नहीं हुआ है। सभी स्ट्रीट लाइट खराब हो गए हैं।

रामचंद्र सिंह, ग्राम लोहरसीमी। बाक्स: 28 डीजीजे 04 कैप्शन: मौली देवी जरूरतमंद होने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती है। काम नहीं कर पाती हूं। कई बार मुखिया के पास फॉर्म भरी, बावजूद पेंशन चालू नहीं हो सका है। दौड़-धूप कर थक चुकी हूं। स्थिति ठीक नहीं है।

मौली देवी, ग्राम खुरा,सेमरा।

बाक्स: 28 डीजीजे 05

कैप्शन: जसमुद्दीन अंसारी

बिचला टोला में सड़क अत्यंत जर्जर है। सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरा है। इससे आने जाने में खासी परेशानी होती है। मुखिया ने सड़क बनवाने का वादा किया था। बावजूद सड़क नहीं बन पाई। पीएम आवास भी नहीं मिला है।

जसमुद्दीन अंसारी, ग्राम सेमरा। बाक्स: 28 डीजीजे 06

कैप्शन: सुनिता देवी,

घर के पास का जल मीनार कब से खराब पड़ा है। मुखिया जी से कई बार आग्रह के बावजूद भी नहीं बना।

स्ट्रीट लाइट लगने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गए थे। गांव की सड़कें जर्जर हैं। विकास नहीं हुआ है।

सुनीता देवी,ग्राम सेमरा। बाक्स: मुखिया का दावा

पंचायत में 150 स्ट्रीट लाइट

19 जल मीनार लगाए गए।

जल नल की 19 योजनाएं योजनाओं से ढाई सौ घरों को पानी मिल रहा है। पंचायत के कुदागा कला गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पुन: मुखिया बनी तो शेष सड़कों व नाली का निर्माण कराउंगी। साथ ही विकास की अन्य योजनाएं धरातल पर उतारेंगी। चिता देवी, मुखिया सेमरा पंचायत।

chat bot
आपका साथी