अखबार एजेंट समेत परिवार पर जानलेवा हमला

पत्नी बहन पुत्रों को किया घायल आरोपितों ने कार को किया क्षतिग्रस्त सूचना पर पहुंची पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:30 PM (IST)
अखबार एजेंट समेत परिवार पर जानलेवा हमला
अखबार एजेंट समेत परिवार पर जानलेवा हमला

पत्नी, बहन, पुत्रों को किया घायल,

आरोपितों ने कार को किया क्षतिग्रस्त

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

संवादसूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : रेहला निवासी स्व भरत केशरी के पुत्र अनिल कुमार केशरी ,उनकी पत्नी, बहन व बच्चों के उपर सोमवार की रात जानलेवा हमला किया गया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। साथ ही गाड़ी को भी आरोपितों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी का इलाज विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। अनिल रेहला के गढ़वा रोड स्टेशन पर अखबार वेंडर हैं। आरोपितों ने उनकी पत्नी व बहन के गहने आदि भी छीन लिए। पीड़ित केशरी ने रात को ही रेहला थाना में आवेदन देकर सिगसिगी गांव निवासी बबलू चौधरी, सुकन चौधरी, पप्पू चौधरी समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें केशरी ने कहा है कि वे रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी अपने मित्र ऋतुराज सिंह के यहां सपरिवार गए थे। वे पूरे परिवार के साथ सोमवार की रात करीब 8 बजे अपनी कार जेएच 01 डीक्यू 5080 से लौट रहे थे। सिगसिगी रेलवे स्टेशन से चार मोटरसाइकिल पर सवार कई युवकों ने उनका पीछा किया। सिगसिगी पंचायत भवन के समीप कार पहुंची तो वे लोग ओवरटेक कर कार को रोक दिया। ये सभी बकरी को धक्का मारने का झूठा आरोप लगाने लगे। उन्हें बताया गया कि बकरी को धक्का मारने कोई घटना उनकी कार से नहीं हुई है। बावजूद वे लोग नहीं माने। उनके व परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे। इसमें वे और उनकी पत्नी, बहन व दो पुत्र घायल हो गए। रेहला थाना में दिए आवेदन में केशरी ने कहा है कि उनके दायें हाथ, सिर व पेट में काफी चोट आई है। हाथ की अंगूठी व जेब में रखे 9 हजार रुपए छीन लिए गए। उनकी पत्नी, बहन व बच्चे के साथ भी मारपीट की गई। इसमें उनकी पत्नी का दांत टूट गया है। साथ ही पत्नी की गले से मंगलसूत्र भी आरोपितों ने छीन ली है। बहन के साथ भी अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। बताया कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसके बाद सबकी जान बची। घटना की तत्काल सूचना मोबाइल से पलामू के एसपी को दी गई। इसके बाद रेहला थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर अपने स्तर से कार्रवाई की। एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिल ने बताया कि वह गढ़वा के दैनिक जागरण के पूर्व वितरक नंद किशोर केशरी के छोटे भाई हैं।

बाक्स: सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ रात में ही सिगसिगी पहुंचे। वहां पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौतम कुमार, थाना प्रभारी,रेहला।

chat bot
आपका साथी