हिरोइन के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

लीड------ 13 ग्राम हिरोइन दो मोटरसाइकिल और 47 सौ नकद बरामद संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:09 PM (IST)
हिरोइन के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार
हिरोइन के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

लीड------

13 ग्राम हिरोइन, दो मोटरसाइकिल और 47 सौ नकद बरामद संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : शहर थाना की पुलिस ने एक महिला व तीन युवकों को हिरोइन के साथ दबोचा है। इसमें पलामू से एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के अलावा दो युवकों को गढ़वा से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने दी। वे मंगलवार को शहर थाना में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बताया कि हिरोइन के कारोबार में लिप्त लोगों का नेटवर्क गढ़वा और बिहार के सासाराम तक फैला हुआ है। इसके खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मेदिनीनगर के जेलहाता क्षेत्र में एक महिला हिरोइन बेच रही है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार किया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने मेदिनीनगर में ही छापेमारी कर राजा उर्फ राजू नाम के युवक को गिरफ्तार किया। इसके अलावा गढ़वा में छापेमारी कर राकेश कुमार गौड़ और बजरंगी कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि उनलोगों के पास से पुलिस ने 13 ग्राम हिरोइन, दो मोटरसाइकिल और नकद राशि बरामद किया है। बताया जाता है कि एक पुड़िया दो सौ से आठ सौ रूपए के बीच बिक्री होती है। बिहार के सासाराम की एक महिला मास्टर माइंड है। बताया कि महिला को छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बाक्स..गिरफ्तार महिला निकली कोरोना संक्रमित

मेदिनीनगर : पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी के बाद मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में उसकी कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट आया तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। अस्पताल प्रबंधन की मदद से पुलिस ने उसे एमआरएमसीएच स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी