एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में मना संयुक्त राष्ट्र दिवस

पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप में बच्चों ने लिया भाग विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र संघ की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:24 PM (IST)
एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में मना संयुक्त राष्ट्र दिवस
एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में मना संयुक्त राष्ट्र दिवस

पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप में बच्चों ने लिया भाग

विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना

फोटो : 24 डीजीजे 31

कैप्शन : एकता विषय पर आनलाइन कविता प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू) :अंतराष्ट्रीय कानून, सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार व विश्व शान्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई है विश्व के 193 देश इस में शामिल है उक्त बातें एमकेवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर जी एल खन ने कही वे यूएनओ दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन, महत्त्व व भूमिका को बताते हुए बच्चों के प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को कुशल वक्ता होने के गुर सिखलाया। इसके पूर्व एलकेजी व यूकेजी के विद्यार्थियों ने यूनिटी विषय पर अंग्रेजी में कविता पाठ प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया । इसमे शांभवी सिंह प्रथम ,प्रियांशु, रूद्र, राइथम द्वितीय व नुजहत व तन्मय तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रथम व द्वितीय कक्षा के विद्यार्थी व‌र्ल्ड पीस विषय पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया। इसमे परिणीति व आकृष्ट प्रथम, सौभाग्य व वैभवी द्वितीय व आयत, निहित व रजनीकांत तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने यूएनओ एंड व‌र्ल्ड पीस विषय पर अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया। इसमें दीपिका व शगुन प्रथम, अनाबिया द्वितीय व हैप्पी व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। छठी से आठवीं कक्षा के छात्र द रोल ऑफ यूएनओ इन मेंटेंनिग व‌र्ल्ड पीस विषय पर अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किए। इसमे प्रज्ञा प्रथम, प्राची द्वितीय व आशमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों ने यूएनओ एंड नन एलाइनमेंट मूवमेंट विषय पर क्विज कंपटीशन में भाग लिए। इसमे उपनिषद सदन प्रथम, वेद सदन द्वितीय व ऋग व यजुर्य सदन तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के 11वीं और 12वीं के छात्रों ने यूएनओ इफेक्टिव इन रिजॉल्विग इंटरनेशनल डिस्प्यूटस विषय पर अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागी थे। इसमें प्रत्यय प्रथम, रुचि द्वितीय व जिनिशा जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। ढ्ढरूद्दट्ठ20211024ट्ठ171452.द्भश्चद्द

chat bot
आपका साथी