पलामू में 32 जिला परिषद सदस्य के लिए होगा चुनाव

लीड के साथ जिला परिषद के 32 में 16 क्षेत्र हैं अनारक्षित पंचात चुनाव की तैयारी आरक्षण रोस्टर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:44 PM (IST)
पलामू में 32 जिला परिषद सदस्य के लिए होगा चुनाव
पलामू में 32 जिला परिषद सदस्य के लिए होगा चुनाव

लीड के साथ

जिला परिषद के 32 में 16 क्षेत्र हैं अनारक्षित, पंचात चुनाव की तैयारी

आरक्षण रोस्टर जारी होते ही जिले में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत इस बार पलामू में 32 जिला परिषद के पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। वर्ष 2016 में 36 व 2011 के चुनाव में 27 जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव हुआ था। चुनाव आयोग ने जिला परिषद क्षेत्र के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है। जिले में इस बार जिला परिषद के नौ क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के नौ में पांच महिला के लिए व चार क्षेत्र अन्य के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए जिला परिषद के तीन क्षेत्र आरक्षित किए गए हैं। इसमें तीन जिला परिषद सदस्य में से दो महिला व एक अन्य के लिए आरक्षित है। चार जिला परिषद के क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित चार में से दो क्षेत्र महिला व दो अन्य के लिए आरक्षित हैं। बता दें कि जिले में जिला परिषद के 32 पदों में से 16 क्षेत्र अनारक्षित हैं। 16 अनारक्षित जिला परिषद पदों में से आठ महिला व आठ अन्य के लिए अनारक्षित है। जिला स्तर से प्रेषित प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वीकृत कर दिया है। इसके अनुसार जिप संख्या 01-अनारक्षित महिला, जिप संख्या 02 - अनारक्षित महिला, जिप संख्या 03-

अनारक्षित अन्य, जिप संख्या 04 अनारक्षित अन्य, जिप संख्या 05 महिला अनुसूचित जाति,

जिप संख्या 06 अन्य, जिप संख्या 07 महिला, जिप संख्या 08 अनुसूचित जाति अन्य, जिप संख्या 09 अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, जिप संख्या 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जिप संख्या 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जिप संख्या 12 अनारक्षित अन्य, जिप संख्या 13 अनारक्षित, जिप संख्या 14 अनुसूचित जाति, जिप संख्या 15 महिला, जिप संख्या 16 अनारक्षित अन्य, जिप संख्या 17 अनारक्षित, जिप संख्या 18 अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य जिप संख्या 19 अनुसूचित जनजाति अन्य, जिप संख्या 20, अनुसूचित जनजाति महिला, जिप संख्या 21 अनारक्षित अन्य, जिप संख्या 22

अनुसूचित जाति महिला, जिप संख्या 23 अनारक्षित महिला, जिप संख्या 24 अनुसूचित जाति अन्य, जिप संख्या 25 अनारक्षित महिला, जिप संख्या 26 अनारक्षित अन्य, जिप संख्या 27

अनारक्षित महिला, जिप संख्या 28 अन्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, जिप संख्या 29

महिला, जिप संख्या 30 अनारक्षित महिला, जिप संख्या 31 अनारक्षित महिला व जिप संख्या 32

अनारक्षित महिला ।

chat bot
आपका साथी