एमआरएमसीएच के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश आर्थिक तंगी के कारण घरेल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:07 PM (IST)
एमआरएमसीएच के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
एमआरएमसीएच के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश

आर्थिक तंगी के कारण घरेलू माहौल हो रहा खराब : सहेंद्रनाथ फोटो : 22 डालपी 07 कैप्शन : एमआरएमसीएच के प्रधान लिपिक दायें से दूसरे किशोर को ज्ञापन सौंपते बायें से तीसरे स्वास्थ्य कर्मचारी सहेंद्रनाथ। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल के जेआर व एसआर के बाद अब स्वास्थ्य कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अस्पताल के प्रधान लिपिक किशोर को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूर्ण कराने का आग्रह किया। इसका नेतृत्व भंडारपाल सहेंद्र नाथ कर रहे थे। कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से वेतन उच्च पदाधिकारियों की लापरवाही व अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मियों के प्रति उदासीन रवैया रखने के कारण लंबित है। नतीजा कर्मियों के समक्ष बच्चों का स्कूल फीस, गृह निर्माण लोन, व्यक्तिगत लोन, शिक्षा लोन, राशन का उधार, मकान किराया जैसी गंभीर आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं। इससे मानसिक परेशानी हो रही है। उपरोक्त परिस्थितियों को झेलते हुए कर्मचारी ईमानदारीपूर्वक कार्य पर मुस्तैद हैं। सहेंद्र नाथ ने कहा कि अधीक्षक से आग्रह है कि कर्मचारियों के आर्थिक तंगी व घरेलू वातावरण दिन प्रतिदिन तनावपूर्ण हो जाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अबिलंब व एकमुश्त वेतन भुगतान से संबधित कार्रवाई करें। इससे त्योहारों के समय जन जीवन सामान्य हो सकेगा। मौके पर अनवर आलम, किशोर कुमार, सहेंद्रनाथ, अरूण कुमार, दिलीप कुमार प्रसाद, विजय कुमार मिस्त्री, आशा देवी, सुनीता कुमारी, रामजी वर्मा, शीला कुमारी, चंपा देवी, मधुलता चौबे, विनोद प्रसाद, अशोक कुमार, श्याम सुंदर साह, मनोज कुमार, सरिता देवी, कैसर परवीन, शकुंती कुंवर, तारा देवी, लीला देवी, आनंद मोहन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी