शाहपुर मजार में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मजार से दानपेटी ले गए चोर कुछ देर ले जाकर पैसे निकालकर फेंका 15 हजार रुपये और चांदी के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:20 PM (IST)
शाहपुर मजार में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
शाहपुर मजार में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मजार से दानपेटी ले गए चोर, कुछ देर ले जाकर पैसे निकालकर फेंका

15 हजार रुपये और चांदी के चिराग की चोरी, थाने में मामला दर्ज

संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू) : शाहपुर कोयल नदी किनारे हजरत करीम शाहदाता वली रहमतुल्लाह अलैह की मजार से बुधवार की रात में मजार में चोरी की घटना हो गई। अज्ञात लोगों ने मजार के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी कर फरार हो गए। सुबह मजार में रखी गई धार्मिक किताबें जमीन पर बिखरी हुई मिली। इसके खिलाफ मजार कमेटी के सदर बंधु कुरैशी सहित अन्य लोगों ने चैनपुर थाना पहुंचकर आवेदन दिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मुजाबर समत कुरैशी ने बताया कि गुरुवार की सुबह में आकर देखा तो मजार के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। मजार के दरवाजे पर रखा हुआ दान पेटी गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आसपास लोगों को देते हुए सभी के साथ मजार में प्रवेश किए तो देखा कि दान पेटी की चोरी के साथ आलमीरा में रखी गई धार्मिक ग्रंथ की कुछ किताबें जमीन पर बिखरी पड़ी है। सभी लोगों ने आसपास दानपेटी की खोजबीन शुरू की। बाद में मजार से करीब 500 मीटर दूर गंदे जगह पर दान पेटी बरामद किया गया। उसमें रखे हुए लगभग 15 हजार नकद समेत चांदी के कई चिराग गायब थे। कमेटी के लोगों की उपस्थिति में दान पेटी को मजार में लाते हुए घटना की जानकारी चैनपुर थाना पुलिस को दी गई है। चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए खोजबीन शुरू की। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

chat bot
आपका साथी