वज्रपात से मरे लोगों का हुआ अंतिम संस्कार

ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ चैनपुर के गांगी व लेस्लीगंज के हरतुआ में शोक वज्रपात की घटना म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM (IST)
वज्रपात से मरे लोगों का हुआ अंतिम संस्कार
वज्रपात से मरे लोगों का हुआ अंतिम संस्कार

ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, चैनपुर के गांगी व लेस्लीगंज के हरतुआ में शोक

वज्रपात की घटना में मंगलवार को चार लोगों की हो गई थी मौत

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में वज्रपात से हुई मौत के बाद चारों शवों का अंत्यपरीक्षण कराया गया। पुलिस ने चारों शवों को स्वजनों के हवाले कर दिया। स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे। सभी मृत लोगों का अंतिम संस्कार अपने अपने गांव के श्मशान घाट में किया गया। बुधवार की सुबह में चैनपुर प्रखंड के गांगी गांव में दोनों मृत महिला मजदूरों के शव घर आते ही गांव मे कोहराम मच गया। मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। कई जनप्रतिनिधियों पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचने लगे। ग्रामीण मुखलाल चौधरी ने बताया कि दोनों लोगों का शव यात्रा घर से एक साथ निकाला गया। गांगी कोयल नदी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बताया मृतक 35 वर्षीय राधा देवी के पति व उनके दोनों पुत्र चेन्नई कमाने गए हैं। ससुर रामगती चौधरी घटना की जानकारी मृतक के पति ललन चौधरी व उनके दोनों पुत्रों को दे दी गई है। तीनों लोग ट्रेन पकड़ चुके हैं। गुरुवार दोपहर के बाद में घर पहुंचेंगे। राधा देवी के शव को मुखाग्नि ससुर रामगति चौधरी ने दी। हालांकि 45 वर्षीय कुंती देवी को उनके पति अमरीश चौधरी ने दिया। कुंती देवी के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। मालूम हो कि मंगलवार की शाम चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगी गांव में वज्रपात से नदी पार कर अपने घर लौट रहीं दो महिला मजदूर की मौत हो गई थी। इधर, नीलांबर पीतांबर पुर के हरतुआ पंचायत के अमवा गांव में भी वज्रपात से 65 वर्षीय कर्मदेव मांझी व उनका 10 वर्षीय पोता राजन कुमार की मौत हो गई थी। यहां भी दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।

chat bot
आपका साथी