जलने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

मयके वाले ने पति समेत परिवार के कई सदस्यों को बनाया आरोपित रेहला थाना क्षेत्र के झगरुवा गांव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:09 PM (IST)
जलने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
जलने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

मयके वाले ने पति समेत परिवार के कई सदस्यों को बनाया आरोपित

रेहला थाना क्षेत्र के झगरुवा गांव की रहने वाली थी संगीता देवी संवाद सूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : रेहला थाना क्षेत्र के झगरुवा गांव निवासी 30 वर्षीया संगीता देवी की मौत आग से झुलस जाने से हो गई। इधर महिला के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रांची रिम्स में अपना फर्द बयान भी दर्ज कराया है। बुधवार दोपहर महिला का दाह संस्कार उसके ससुराल में किया गया। इस संबंध में मृतक संगीता देवी के चचेरे भाई धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम संगीता के जलने की सूचना मायके वालों को दी गई। बताया गया कि गैस सिलेंडर फटने से वह झुलस गई है। सिर से कमर तक वह पूरी तरह झुलस गई थी। इलाज के लिए ने उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र ने बताया कि संगीता की शादी जून 2010 में झगरूवा गांव निवासी विजय विश्वकर्मा के साथ हुई थी। उसके 2 पुत्र व एक 3 वर्षीया पुत्री हैं। ससुराल वाले बराबर उसे दहेज को लिए प्रताड़ित करते थे। उसके पति सहित अन्य सगे संबंधी गाड़ी की मांग करते रहे थे। नहीं देने की स्थिति में गाली गलौज करते थे। कई बार उनसे हिस्से की जमीन की मांग की गई थी। कई बार संगीता के साथ मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उसे घर से निकाल कर मायके कूल्ही भेज दिया जाता था। मायके वाले काफी परेशान रहते थे। बताया कि उसके ससुराल वाले मिलकर उसे जलाकर मारा है। अपनी कमियां छुपाने के लिए उसे गैस सिलेंडर फटने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में रांची रिम्स में मृतका के पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी