महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलने से होगा समाज का कल्याण: सांसद

भाजपा जिला कार्यालय में मनी महर्षि वाल्मीकि की जयंती किया नमन महर्षि वाल्मीकि ने समाज से भेदभा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:55 PM (IST)
महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलने से होगा समाज का कल्याण: सांसद
महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलने से होगा समाज का कल्याण: सांसद

भाजपा जिला कार्यालय में मनी महर्षि वाल्मीकि की जयंती, किया नमन महर्षि वाल्मीकि ने समाज से भेदभाव को दूर करने को प्रेरित किया था

फोटो 20 डालपी 12

कैप्शन: भाजपा जिला कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर माल्यार्पण करते सांसद

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वर राम ने की। कार्यक्रम में बतौर प्रभारी सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज का कल्याण होगा। महर्षि वाल्मीकि ने समाज से भेदभाव को दूर करने के लिए लोगों को प्रेरित किया था। साथ ही सभी को आपस में सदभाव के साथ रहने की प्रेरणा दी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा हमें महर्षि वाल्मीकि की जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। कहा कि महापुरुषों की जयंती पर उन्हें मात्र याद करने से समाज का भला नहीं होगा, बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, उपमहापौर मंगल सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात कुमार भुइयां, श्याम बाबू, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सोमेश सिंह, अविनाश सिन्हा छोटू, इंद्रदेव राम, संजीव पासवान, नंदू राम, सोनू कुमार मल्लिक, किशन मखाडिया, दीपक सिंह, मुन्ना पासवान, दिलीप पासवान, विनोद बैठा, वीरेंद्र बैठा, कुश कुमार, कामेश्वर पासवान, शशिभूषण पासवान, छोटू कुमार, बबन राम आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन कुमार गौरव ने किया।

chat bot
आपका साथी