पेज तीन..विष्णु मंदिर ट्रस्ट को मिली मान्यता

सभी विवादों को दरकिनार कर अब सिर्फ विकास की होगी बात सुचित्रा बाह्रमांड के पहले पत्रकार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:58 PM (IST)
पेज तीन..विष्णु मंदिर ट्रस्ट को मिली मान्यता
पेज तीन..विष्णु मंदिर ट्रस्ट को मिली मान्यता

सभी विवादों को दरकिनार कर अब सिर्फ विकास की होगी बात: सुचित्रा

बाह्रमांड के पहले पत्रकार नारद मुनी का जन्मोत्सव मनाएगी ट्रस्ट

फोटो: 19 डालपी 46

कैप्शन: प्रेस वार्ता को संबोधित करती ट्रस्ट की अध्यक्ष सुचित्रा संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) :झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पार्षद से श्री विष्णु मंदिर ट्रस्ट के 11 सदस्यीय टीम को मान्यता मिल गई है। यह जानकारी ट्रस्ट की अध्यक्ष सुचित्रा अग्रवाल व सचिव किशोरी लाल लाठ ने मंगलवार को आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में दी है। बताया कि झारखंड सरकार ने मंदिर के विकास, मंदिर के संपत्ति के देखरेख व प्रबंधन के लिए ट्रस्ट को अधिकृत किया है। ट्रस्ट के सचिव किशोरी लाल लाठ ने बताया कि अब सभी विवाद को समाप्त कर सिर्फ मंदिर के विकास की बात होगी। उन्होंने ब्राहमांड के पहले पत्रकार नारद मुनी की जयंती मनाने की घोषणा की। बताया कि गया जिले के डुमरिया में ट्रस्ट की जमीन पर गौशाला स्थापित किया जाएगा। इसी तरह ट्रस्ट द्वारा बच्चों के कौशल विकास की दिशा में एक योजना के तहत कार्य किया जाएगा। उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता ने कहा कि विवादों में रखने के कारण मंदिर के विकास में परेशानी हो रही थी। अब ना सिर्फ मंदिर का विकास बल्कि सामाजिक कार्यों में टस्ट्र अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा। सदस्य न्यासी उमेश अग्रवाल ने कहा की सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं होता। मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार सोनी, अभय कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार गुप्ता लालबाबू, सतीष कुमार दुबे, प्रदीप कुमार, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल व जवाहर प्रसाद अग्रवाल भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी