सेना के जवान धीरज पंचतत्व में विलीन

लीड---------------- अंतिम दर्शन के लिए लोगों का लगा तांता नम आंखों से दी आखिरी विदाई फो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:33 PM (IST)
सेना के जवान धीरज पंचतत्व में विलीन
सेना के जवान धीरज पंचतत्व में विलीन

लीड----------------

अंतिम दर्शन के लिए लोगों का लगा तांता, नम आंखों से दी आखिरी विदाई फोटो : 19 डीजीजेएम 28,29,30 व 31

कैप्शन : सेना के जवान के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग... संवादसूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुआरा गांव निवासी भारतीय सेना के जवान धीरज कुमार यादव मंगलवार की सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। भारत माता की जय, जवान धीरज अमर रहे, हुसैनाबाद का लाल अमर रहे आदि नारों के बीच उन्हें नम आंखों से सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी। सेना के जवान का अंतिम संस्कार पारंपरिक तरीके से गांव के उत्तर की ओर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पिता रामप्रवेश यादव ने दी। मालूम हो कि पार्थिव शरीर रांची से मंगलवार की देर रात उनके गांव दुअरा पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दर्जनों गांव के ग्रामीणों, शुभचितकों का तांता लगा रहा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव,प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, पंचायत के मुखिया सुदेश्वर राम, समाजसेवी आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू, पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह, भाजपा उरद्वार के मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, भाजपा के रामप्रवेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्रवण कुमार अग्रवाल, रंजीत पासवान, एनसीपी के चंदन सिंह, विनय पासवान, कृष्णा बैठा, मदन पासवान, राजद युवा नेता रवि यादव, निर्मल यादव, भरत पासवान के अलावे दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेना के जवान धीरज कुमार यादव अपने पीछे माता अंगुरी देवी, पिता रामप्रवेश यादव, भाई पंकज यादव व नीतीश यादव को छोड़ गए हैं। उनके स्वजन को किसी प्रकार का कोई शासकीय लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों को यह कहते सुना गया कि देश की सेवा करते हुए धीरज ने अपनी जान न्योछावर कर दी। बावजूद सरकार इनके स्वजनों के साथ नाइंसाफी की है। पूर्व विधायक संजय कुमार यादव ने शोक संतप्त स्वजनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। हिम्मत से काम लेने की बात कही। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी