प्राथमिकी पर विहिप व बजरंग दल में उबाल

भाजपा ने भी जताया विरोध कहा तुष्टीकरण की नीति सहन नहीं संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू)

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:05 PM (IST)
प्राथमिकी पर विहिप व बजरंग दल में उबाल
प्राथमिकी पर विहिप व बजरंग दल में उबाल

भाजपा ने भी जताया विरोध, कहा तुष्टीकरण की नीति सहन नहीं संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल ने जिले के हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में दर्ज कराई गई प्राथमिकी का विरोध किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है व्यवसायियों के समर्थन पर उतर आई है। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने तत्काल प्राथमिकी वापस कर दोषी अधिकारी की बर्खास्तगी की मांग की है। कहा कि कार्रवाई नहीं किए जाने पर भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को तेज करेगी। वहीं विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल ने भी सीधे तौर पर राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। बाक्स:दोषी अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करें राज्य सरकार

फोटो 18 डालपी 18

कैप्शन: विजयानंद पाठक

हैदरनगर की घटना पूरी तरह एकपक्षीय है। इससे सीधे तौर पर राज्य की हेमंत सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई परिलक्षित होती है। भाजपा हैदरनगर के व्यवसायियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूरा समर्थन देगी। जिला प्रशासन तत्काल मुकदमे को वापस लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करें। अन्यथा इस आन्दोलन को तेज करते हुए विधानसभा तक ले जाया जाएगा। विजयानंद पाठक, अध्यक्ष, भाजपा पलामू बाक्स: विहिप ने बताया राजनीति से प्रेरित होकर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई

फोटो 18 डालपी 16

कैप्शन: दामोदर मिश्रा

प्रशासन के द्वारा किसी के दवाब में पक्षपात पूर्ण रवैया करके जिस तरह से हिदू संगठन के नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विश्व हिदू परिषद इसकी कड़ी निदा करती है। यह कार्रवाई एकतरफा, अन्याय पूर्ण, व राजनीति से प्रेरित है। विश्व हिदू परिषद प्रशासन मुकदमे को वापस लेकर से निष्पक्ष जांच करके न्याय करने की अपील करती है।

दामोदर मिश्र, जिला मंत्री,

विहिप पलामू बाक्स: आस्था पर पहुंचाई गई है चोट: उमेश हैदरनगर में शांतिपूर्ण ढंग से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने जाते श्रद्धालुओं के खिलाफ कार्रवाई कर प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाया है। इससे भक्तों की आस्था पर प्रहार किया गया है। विश्व हिदू परिषद इसका विरोध करती है। उमेश कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, विहिप, पलामू बाक्स: बजरंग दल ने बताया निदनीय

फोटो 18 डालपी 17

कैप्शन: संदीप कुमार दास

किसी न किसी बहाने हिदू आस्था पर हमेशा चोट पहुंचाया जाता है। सरकारी गाइडलाइन पालन कर रहे विसर्जन जुलूस पर पहले प्रशासन ने टोका टोकी करके विवाद बढ़ाया। बाद में भक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। यह निदनीय व एकतरफा कार्रवाई है। बजरंग दल निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग करती है।

संदीप कुमार दास संयोजक पलामू बजरंग दल।

chat bot
आपका साथी