खैरा पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा पर अमल नहीं

बाटम 4 साल पूर्व हुई थी पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने दिया था भरोसा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:35 PM (IST)
खैरा पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा पर अमल नहीं
खैरा पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा पर अमल नहीं

बाटम

4 साल पूर्व हुई थी पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा, पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने दिया था भरोसा

फोटो: 18 डीजीजे 01 व 02 प्रवीण कुमार शुक्ला, पांडू (पलामू) : पलामू जिले के सबसे ऊंचा खैरा पहाड़ व इसपर स्थित मंदिर हजारों भक्तों के लिए आस्था व आकर्षण का केंद्र है। पगडंडी के सहारे पहाड़ की चोटी पर भक्त पहुंचते हैं। सूबे के तत्कालीन पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने 2017 में क्षेत्र में आयोजित श्रीखैरा राज महोत्सव में इसे पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की थी। समारोह में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद थे। बावजूद खैरा पहाड़ अब तक पर्यटन स्थल नहीं बन सका है। लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि पर्यटन मंत्री की घोषणा के बाद बहुत जल्द यह पहाड़ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा। बावजूद किसी तरह की सरकारी पहल नहीं की गई है। इससे क्षेत्रवासियों में मायूसी है। लोगों का कहना है कि घोषणाओं पर आज भी इनकी उम्मीदें बंधी हुई हैं। मालूम हो कि खैरा पहाड़ पर्यटन स्थल की सभी अहर्ताएं पूरा करता है। खैरा पहाड़ की भौगोलिक स्थिति इतनी लुभावनी है कि इसकी छटा देखते ही बनती है। पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर आज हजारों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बन चुका है। बाक्स: क्या कहते हैं खैरा पूजा विकास समिति के संरक्षक पांडू: खैरा पूजा विकास समिति के संरक्षक रघुनाथ सिंह ने कहा कि खैरा पहाड़ के उपर स्थित मंदिर में वर्षों पूर्व से क्षेत्रवासी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। 10 साल पहले खैरा पहाड़ के उपर बना मंदिर पलामू जिले का ही नहीं आसपास जिले के हजारों लोगें के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। 30 व 31 जुलाई 2017 को आयोजित दो दिनी समारोह में राज्य के तत्कालीन पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने खैरा को पर्यटक क्षेत्र का दर्जा दिलाने की घोषणा की थी। यह अब तक पूरा नहीं हुआ। बाक्स: क्या कहते हैं पूजा समिति के उपाध्यक्ष पांडू: खैरा विकास पूजा समिति के उपाध्यक्ष रौनक सिंह ने कहा कि खैरा पहाड़ को पर्यटक क्षेत्र घोषित होने की कई महत्वपूर्ण संभावनाएं है। खैरा पहाड़ के विकास को लेकर गठित समिति इसे पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रयासरत है। यह क्षेत्र पर्यटक स्थल नहीं बना तो खैरांचल क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। बाक्स: क्या कहते है प्रबुद्ध नागरिक पांडू : पांडू प्रखंड के समाजसेवी विजय प्रसाद सिंह,जगजीवन राम व देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ने कहा कि खैरा पहाड़ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है। सावन माह में पहाड़ की बुलंदी तक पहुंचने के लिए हजारों श्रद्धालु तलहटी से लेकर पथरीली पगडंडी से गुजरते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। इसमें महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होते हैं। पहाड़ के उपर का जो ²श्य दिखता है वह लोगों को आकर्षित करता है। पर्यटन स्थल बन जाने से क्षेत्र के सैकड़ों युवकों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार लगेगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। बाक्स: क्या कहते है सांसद प्रतिनिधि पांडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि कृष्ण विजय सिंह ने कहा कि वे खैरा पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की पहल करने की मांग पलामू के सांसद वीडी राम से करेंगे। बाक्स: खैरा पहाड़ क्षेत्र को पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए वे अपने स्तर से सार्थक प्रयास जारी रखे हुए हैं। रामचंद चंद्रवंशी,विधायक, विश्रामपुर।

chat bot
आपका साथी