दो गांवों के दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

दोनों पक्षों ने थाने कार्रवाई को लेकर में दिया आवेदन लामी व छेछौरी के लोगों के बीच हुआ विवाद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM (IST)
दो गांवों के दो पक्षों  में मारपीट, नौ घायल
दो गांवों के दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

दोनों पक्षों ने थाने कार्रवाई को लेकर में दिया आवेदन

लामी व छेछौरी के लोगों के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने की छानबीन संवादसूत्र, पड़वा( पलामू): थाना अंतर्गत दो गांव के कई लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें 9 लोग घायल हो गए। इधर पड़वा थाना पुलिस की सक्रियता से पड़वा थाना क्षेत्र के लामी व छेछौरी गांव के बीच हुए विवाद में बड़ी घटना होने से टल गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम छेछौरी गांव के हरेंद्र कुमार मेहता, विजय चंद्रवंशी व एक अन्य युवक लामी होते हुए अपने गाव जा रहे थे। इसी बीच लामी गांव के लोगों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि लामी के लोगों ने हरेंद्र कुमार मेहता व एक अन्य युवक के साथ मारपीट की। इससे ये दोनों घायल हो गए। घायल युवक अपने गांव पहुंचे। इसकी जानकारी छेछौरी गांव के लोगों को दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात में ही लामी गांव जाकर कई लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना में लामी गांव के बब्लु साव, मनोज कुमार सिन्हा, पिटू साव, जलेंद्र कुमार, राजन प्रसाद व रविन्द्र प्रसाद घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे रात में ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। लोगों का कहना है कि यदि रात में पुलिस नहीं पहुंचती तो दोनों गाँव के बीच बड़ी घटना हो सकती थीं। लामी गाव के लोगों ने छेछौरी के एक टेंट संचालक सुबोध कुमार मेहता उर्फ भोला के साथ मारपीट कर दी। इसे सुबोध का माथा फट गया । थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी