संविधान व लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है यूपी

कांग्रेसियों ने फूंका यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला किया विरोध लखीमपुर खीरी में किसानों को वा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 06:47 PM (IST)
संविधान व लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है यूपी
संविधान व लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है यूपी

कांग्रेसियों ने फूंका यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला, किया विरोध

लखीमपुर खीरी में किसानों को वाहन से कुचल कर मारने का मामला

फोटो 04 डालपी 26

कैप्शन: यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार की शाम स्थानीय छह मुहान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया है। इसे लेकर आयोजित एक नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि सत्ता के नशे में योगी सरकार ने सिर्फ किसानों को नहीं कुचला बल्कि संविधान व लोकतंत्र को भी कुचलने पर आमादा है। भाजपा सरकार

किसानों पर अंग्रेजों के शासन से भी ज्यादा जुल्म कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में जरा भी नैतिकता बची है तो केंद्रीय मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुए धक्का-मुक्की की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि योगी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, ईश्वरी प्रसाद सिंह, शमीम अहमद राईन, जितेंद्र कमलापुरी, सुधीर चौबे, नफीस खान, नसीम खान, पूर्णिमा पांडे, अरविद पासवान, अजय साहू, राजेश चौरसिया, सत्येंद्र सिंह, विद्या सिंह चेरो, चितामणि तिवारी, दयाशंकर तिवारी, छोटू पाठक, गोपाल सिंह, भूमिती नारायण पाठक, साकेत सिंह, मुकेश सिंह, रविद्र शुक्ला, विनोद पाठक, शशांक सुमन, मुन्ना सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

वहीं, सोमवार की शाम छह मुहान पर विभिन्न वामपंथी दलों ने भी यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर लखीमपुर की घटना का विरोध किया है।

chat bot
आपका साथी