सत्य और अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी : सांसद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की खादी के कपड़ों की खरीददारी नगर भवन से रेड़मा स्थिति खादी भंडार तक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 05:45 PM (IST)
सत्य और अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी : सांसद
सत्य और अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी : सांसद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की खादी के कपड़ों की खरीददारी

नगर भवन से रेड़मा स्थिति खादी भंडार तक किया पैदल मार्च

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर शनिवार को नगर भवन से भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। कार्यकर्ता रेड़मा स्थित खादी भंडार पहुंचे। इससे पहले नगर भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। मार्च का नेतृत्व पलामू सांसद विष्णुदयाल राम कर रहे थे। हाथों में तिरंगा लहराते भाजपा कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए खादी भंडार पहुंचकर खादी के कपड़ों की खरीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने की। मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य व अहिसा के पुजारी थे। उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिसा व शांति का पाठ पढ़ाया था। खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर भारत आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद रखी थी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा खादी हमारे देश की परंपरा व संस्कृति को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक, विवेक भवानी सिंह, श्याम नारायण दुबे, विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, प्रफुल्ल सिंह, विभाकर पांडे, अमित तिवारी, विजय ओझा, श्याम बाबू, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अरविद गुप्ता, विजय शर्मा, रंजीत सिंह, अभय सिंह, नरेंद्र मेहता, ऋषभ सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल वर्मा, नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, चंदन विश्वकर्मा, जीवन लाट, अनिमेष सिंह, विकास सिंह, मंत्री सुशील श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, अवधेश शर्मा, कुणाल सिंह, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी