पलामू जिले में बंद का मिला जुला असर

लीड---------- संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग उतरे सड़कों पर जागरण ट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:55 PM (IST)
पलामू जिले में बंद का मिला जुला असर
पलामू जिले में बंद का मिला जुला असर

लीड----------

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग उतरे सड़कों पर

जागरण टीम, पलामू : संयुक्त किसान मोर्चा के सोमवार को आहुत भारत बंद का जिले में मिला जुला असर देखा गया। बंद के दौरान सुबह में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। दिन चढ़ते ही दुकानों के शटर खुलने लगे। लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा। रेल सेवा सामान्य रहा। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत ग्रामीण क्षे़त्रों में भी बड़े व अन्य सवारी वाहनों का परिचालन काफी देर तक नहीं हुआ। बंद को कांग्रेस, राजद, झामुमो, भाकपा,आम पार्टी, भाकपा माले रेड स्टार व कई गैर भाजपा दलों का समर्थन था। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहर में बंद समर्थक घूम-घूम कर दुकानों को बंद कराते देखे गए। बंद से सरकारी व अन्य कार्यालयों के काम काज पर कोई असर नहीं देखा गया। मौके पर कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, शमीम अहमद राइन, विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, अजहर पप्पू, नसीम खान, राजेश चौरसिया, जितेंद्र कमलापुरी, अरविद अग्रवाल, भाकपा नेता सूर्यपत सिंह, रूचिर तिवारी,माले के आरएन सिंह,सरफराज आलम, आप पार्टी के चंद्रबलि चौबे,किशोर सिन्हा,सुधीर कुमार,मोमीन कांफ्रेंस के सुलेमान अंसारी, समेत विभिन्न राजनीति दल व संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। झामुमो के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा,संजीव तिवारी, गोपाल कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, कमाल खां, असफर रब्बानी, सन्नु सिद्दीकी, शाहबाज आलम, अनुराग प्रताप सिंह, रमेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, बबलू चौधरी, गौतम कुमार, मो कलाम , सुशीला मिश्रा, रीना देवी आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारी पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से आदि नारे लगाए। इधर छतरपुर व नावाबाजार,पंडवा में एनएच 98 को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। नावाबाजार, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार, विश्रामपुर,हुसैनाबाद , हैदरनगर, मोहम्मदगंज,पांकी, लेस्लीगंज, चैनपुर,पाटन,पांडू, सतबरवा, मनातू,रामगढ़, तरहसी समेत सभी प्रखंडों में बंद का मिलाजुला असर दिखा। हिरासत में लिए गए 70 से अधिक बंद समर्थक

मेदिनीनगर: भारत बंद के समर्थन में शहर में उतरे विभिन्न दलों के 80 से अधिक बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया हैं। जाम हटाने के दौरान पुलिस व बंद समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में सदर एसडीओ राजेश कुमार शाह, शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार माहथा समेत बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने बंद समर्थकों को हटाने का प्रयास किया। लेकिन समर्थक हटने को तैयार नहीं थे। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

chat bot
आपका साथी