शौचालय निर्माण में गड़बड़ी, 6.84 लाख गबन का आरोप

हैदरनगर प्रखंड में 140 के बदले 83 शौचालयों का किया गया निर्माण आखिरी नोटिस का नहीं मिला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:39 PM (IST)
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी, 6.84 लाख गबन का आरोप
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी, 6.84 लाख गबन का आरोप

हैदरनगर प्रखंड में 140 के बदले 83 शौचालयों का किया गया निर्माण

आखिरी नोटिस का नहीं मिला जवाब, अब होगी प्राथमिकी दर्ज

हिमांशु तिवारी, हैदरनगर (पलामू): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का सपना आखिर कैसे साकार होगा। पीएम के इस सपने को साकार करने वाले जिम्मेदार ही अपना काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के से कराए गए शौचालय निर्माण में अनियमितता व भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। 57 शौचालय के छह लाख 84 हजार का राशि गबन करने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार हैदरनगर प्रखंड के परता पंचायत के कबरा कला गांव की मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह को शौचालय निर्माण पूरा नहीं करने के मामले में प्रखंड प्रशासन ने नोटिस दिया है। बावजूद जवाब अब तक नहीं मिला है। बताया जाता है कि ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उक्त स्वयं सहायता समूह ने शौचालय निर्माण की उपयोगिता नहीं सौपी है। 15 अगस्त 2021 तक आखिरी बार नोटिस का जवाब मांगा गया। बावजूद समूह ने नहीं दिया है। स्वच्छ भारत मिशन के हैदरनगर प्रखंड समन्वयक परशुराम पासवान ने कहा कि गबन मामले में अब प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बताया जाता है कि हैदरनगर बीडीओ के पत्रांक 998 तिथि 10 दिसंबर 2020 के आलोक में मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह कबरा कला के बनाए गए शौचालय का सत्यापन किया गया था। इसमें समूह ने 140 शौचालय निर्माण की जगह सिर्फ 83 शौचालय की उपयोगिता प्रमाण पत्र दिया। शेष 57 शौचालय का निर्माण कुल 6 लाख 84 हजार रुपए की राषि के शौचालय का उपयोगिता प्रमाण पत्र समूह ने नहीं दिया है। इसे लेकर समूह के अध्यक्ष, सचिव समेत सदस्यों को कई बार विभागीय स्तर पर पत्र निर्गत कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसपर कोई जवाब नहीं दिया गया। इस मामले को लेकर पूर्व में स्वच्छ भारत मिशन ने कबरा गांव में बैठक भी की थी। इसमें अध्यक्ष व सचिव उपस्थित नहीं हुए। कोषाध्यक्ष सोनी देवी, सदस्या शारदा देवी, ललित देवी,चनरौती देवी व कुंती देवी ने पैसों के निकासी को लेकर अनभिज्ञता जताई थी। साथ ही अध्यक्षा सुनीता देवी व सचिव सह जलसहिया चिता देवी ने राशि गबन करने की बात कही थी। समूह की अध्यक्ष व सचिव गांव से बाहर रहते हैं।

बाक्स

मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह को 15 अगस्त 2021 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र देने का आखिरी मौका दिया गया था। अभी तक किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिला है। समूह के खिलाफ राशि गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

परशुराम पासवान, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन। बाक्स: समूह के सचिव सह जलसहिया चिता देवी के पति संतोष कुमार रवि ने अध्यक्ष से काम करने को लेकर राशि की निकासी की है। शौचालय राशि 3 ़िकस्त में आई है। 2 ़िकस्त का काम पूरा किया गया है। अंतिम ़िकस्त का पैसा काम करने को लेकर निकला लिया गया। साथ ही कहा गया कि प्रति शौचालय समूह के खाते में 50-50 जमा किया जाएगा।

सुनीता देवी, अध्यक्ष,मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह।

बाक्स: इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले को संज्ञान में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

राजीव नीरज, बीडीओ, हैदरनगर,पलामू।

chat bot
आपका साथी