17 अक्टूबर को होगा पलामू क्लब का चुनाव

बाटम पांच सदस्यीय चुना संचालन समिति गठित बैठक में लिया गया निर्णय संवाद सहयोगी मेदि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:22 PM (IST)
17 अक्टूबर को होगा पलामू क्लब का चुनाव
17 अक्टूबर को होगा पलामू क्लब का चुनाव

बाटम

पांच सदस्यीय चुना संचालन समिति गठित, बैठक में लिया गया निर्णय

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू क्लब के दो वर्षीय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसे लेकर क्लब प्रशाल में आयोजित क्लब की सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कराने के प्रस्ताव को स्वीकृत दी गई। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह उपस्थित थे। चुनाव को पारदर्शी व सफल संचालन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें संतोष सिंह नामधारी, केशरी कुमार सिंह, अमिताभ कुमार मिश्रा, नवल तुलस्यान व जीतेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। क्लब के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर को क्लब के पटल पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी तरह तीन अक्टूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। दिन के 11 बजे से चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। नाम वापसी की तिथि पांच अक्टूबर तय की गई है। 14 पदों के लिये मतदान 17 अक्टूबर को दिन के 11 बजे से चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मालूम हो कि पलामू क्लब के दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, दो संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी के आठ सदस्यों के चुनाव होना है। बता दें कि पलामू क्लब के अध्यक्ष पदेन उपायुक्त होते हैं। बैठक में अंत में कोरोना काल के दौरान मृतकों के लिये दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर राजेश्वर पांडेय, दुर्गा प्रसाद जौहरी, सुधीर अग्रवाल, डा. सत्यजीत गुप्ता, विजय गर्ग, गोविद सावड़िया, गिरधारी गर्ग, मिथिलेश सिंह, भोला सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, लवनी पांडेय, अजीत राणा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी