विश्रामपुर को बनाया जाएगा अनुमंडल : विधायक

नावा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में साड़ी-धोती वितरण समारोह केंद्र सरकार महिलाओं के विक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:14 PM (IST)
विश्रामपुर को बनाया जाएगा अनुमंडल : विधायक
विश्रामपुर को बनाया जाएगा अनुमंडल : विधायक

नावा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में साड़ी-धोती वितरण समारोह

केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए चला रही है कई योजनाएं फोटो : 27 डीजीजे 15 कैप्शन : समारोह में धोती बांटते विधायक। संवाद सूत्र नावाबाजार (पलामू): केंद्र सरकार मोदी गरीब महिलाओ के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इससे महिलाओं का विकास हो रहा है। महिलाओं को सरकार हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती है। उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध करासकर सशक्त बनाना चाहती है। कहा किजल्द ही विश्रामपुर को अनुमंडल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी है। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कही। वे यहां प्रखंड कार्यालय परिसर में सूबे की सरकार के साड़ी-धोती योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि सूबे में गरीब महिलाओं व पुरूषों के लिए साड़ी-धोती वितरण योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं। मौके पर विधायक ने गरीबों के बीच साड़ी-धोती का वितरण किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए घर-घर शौचालय निर्माण ,उज्वला योजना का निशुल्क गैस वितरण ,प्रधानमंत्री आवास ,महिला समूह को ऋण, जनधन खाते के माध्यम से गरीबों के आर्थिक मदद आदि की योजनाएं संचालित हैं। मौके पर रामचंद्र यादव, इदरीश हवारी, कृष्ण गुप्ता, शंकर यादव, बीडीओ राकेश श्रीवास्तव ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी निर्मम लकड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद, प्रखंड प्रमुख रविद्र पासवान ,जिला परिषद सदस्य अनुज राम ,सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चंद्रवंशी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री जमालुद्दीन खान, दामोदर चौधरी, मनोज प्रसाद गुप्ता, वैभव कांत आदर्श आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी