सच्चे राष्ट्रभक्त थे पंडित दीनदयाल

जिले के सभी प्रखंडों में मनाई गई भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:03 PM (IST)
सच्चे राष्ट्रभक्त थे पंडित दीनदयाल
सच्चे राष्ट्रभक्त थे पंडित दीनदयाल

जिले के सभी प्रखंडों में मनाई गई भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

फोटो 25 डालपी 34

कैप्शन: पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): जिले के सभी प्रखंडों में शनिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसे लेकर स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयालद का संपूर्ण जीवन राष्ट्र व संगठन को समर्पित था। संगठन के प्रति उनके त्याग व तपस्या सदैव सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करता रहेगा। इससे पहले पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्याम नारायण दुबे ने कहा कि दीनदयाल जी ने जीवन पर्यंत अंत्योदय के लिए कार्य किया। वे संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन देकर संपूर्ण राजनैतिक जगत को नई दिशा प्रदान की । मौके पर प्रेम सिंह, विपिन बिहारी सिंह, उप महापौर मंगल सिंह, नरेंद्र पांडेय, विनोद सिंह ,प्रदीप सिन्हा, अमित तिवारी, अविनाश वर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय , धीरेंद्र दुबे, रेनू देवी, जितेंद्र तिवारी, फिरोज उद्दीन अंसारी, छोटू सिन्हा ,अजय सिंह, राकेश तिवारी, नरेंद्र मेहता, मनदीप प्रजापति ,अभय सिंह आदि थे। बाक्स: किसान मोर्चा ने मनाई जयंती

मेदिनीनगर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व नगर मंडल के तत्वाधान में शनिवार को बूथ संख्या 105 अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की। इस अवसर पर भाजपा व कार्यकर्ताओं प्रतिमा पर माल्र्यापण श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर नरेंद्र पांडे, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र तिवारी, अभय सिंह, अनिमेष सिंह, विकास सिंह, चंदन विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, जैकी कुमार, प्रदीप सिंह, कुणाल सिंह, अमित सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी