कुणाल सिंह हत्याकांड का साजिशकर्ता शक्ति गिरफ्तार

लीड--------- पुरी से पुलिस ने लिया था हिरासत में आवास से हथियार बरामद संवाद सहयोगी मेदि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:55 PM (IST)
कुणाल सिंह हत्याकांड का साजिशकर्ता शक्ति गिरफ्तार
कुणाल सिंह हत्याकांड का साजिशकर्ता शक्ति गिरफ्तार

लीड---------

पुरी से पुलिस ने लिया था हिरासत में, आवास से हथियार बरामद संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू पुलिस ने गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता शक्ति सिंह को शनिवार को उसके नावाटोली स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पलामू पुलिस की एक विशेष टीम ने उसे ओडिशा के पुरी से हिरासत में लिया था। आरोपित रिश्ते में एक अन्य गैंगस्टर डब्लू सिंह का चचेरा बहनोई है। शहर थाना पुलिस ने उसके घर पर सर्च अभियान में दो लाइसेंसी हथियार, 25 राइफल के जिदा कारतूस, 19 बंदूक की गोली, चाकू, भुजाली समेत दो दर्जन चेकबुक व पासबुक जब्त किया है। सर्च अभियान में शक्ति सिंह के घर से गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह का आधार व पैन कार्ड भी बरामद किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को शहर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित शक्ति सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ उड़ीसा के पुरी में रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कोर्ट से वारंट प्राप्त कर सदर एसडीपीओ के. विजय शंकर, प्रशिक्षु आईपीएस कपिल चौधरी सहित पुलिस टीम ने उसे पुरी से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसकी उसके घर से गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने बताया कि कुणाल सिंह के हत्या की पूरी योजना शक्ति सिंह ने तैयार की थी। वह डब्लू सिंह के गिरोह के लिए सारे पैसों को मैनेज करता था। डब्लू सिंह के पैसों को मनी लांड्रिग के जरिये इधर-उधर किया जाता था। मामला बड़ा पाए जाने पर इसे केंद्र सरकार की इंफोर्समेंट विभाग को सौंपा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी