अब तक सिर्फ 2.17 लाख लोगों ने ली है दूसरी डोज

लीड जागरण विशेष दूसरी डोज नहीं लेने वालों में 4540 स्वास्थ्य कर्मी भी हैं शामिल विभाग परेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:30 PM (IST)
अब तक सिर्फ 2.17 लाख लोगों ने ली है दूसरी डोज
अब तक सिर्फ 2.17 लाख लोगों ने ली है दूसरी डोज

लीड

जागरण विशेष

दूसरी डोज नहीं लेने वालों में 4540 स्वास्थ्य कर्मी भी हैं शामिल, विभाग परेशान फोटो : 23 डालपी 18

कैप्शन : पलामू जिला स्वास्थ्य समिति का कार्यालय। मुर्तजा, मेदिनीनगर(पलामू) : कोरोना संक्रमण से बचाव का उपाय टीकाकरण है। विभिन्न स्तरों पर फैली जागरूकता के बाद लोग टीके की पहली डोज तो ले रहे हैं, लेकिन दूसरी डोज के प्रति लोग संजीदा नहीं हैं। जिले भर में अब तक कुल 9 लाख 37 हजार 981 लोगों ने टीका लिया है। इसमें 7 लाख 20 हजार 571 पहली और महज दो लाख 17 हजार 410 लोगों ने दूसरी डोज ली है। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनका समयावधि पूरा हो चुका है। बावजूद ऐसे लोग दूसरी डोज लेने टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। दिलचस्प बात है कि दूसरे डोज का टीका नहीं लेने वालों में 4540 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। आंकड़ा बताता है कि 10939 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहले और महज 6399 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ही दूसरे डोज का टीका लिया। जिले भर में 9044 फ्रंट लाइन वर्करों ने पहली डोज और 6964 ने ही दूसरे डोज का टीकाकरण कराया। शेष 2080 फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन नहीं ली है। मालूम हो कि पलामू में 16 जनवरी 2021 से कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरूआत की गई थी। लगातार जिले के तमाम प्रखंडों में शिविर आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है। लोग गाइडलाइन का पालन करते हुए पहले डोज का टीका लेने के बाद निर्धारित समय पर दूसरे डोज का टीका नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां तो कर ली गई हैं। विभाग के अधिकारियों की मानें तो सामूहिक सहयोग के बदौलत ही कोरोना संक्रमण को मात दे सकते हैं। बाक्स..क्या है प्रखंडवार आंकड़ा

- प्रखंड का नाम - पहली डोज - दूसरी डोज

विश्रामपुर - 78745 - 19202

चैनपुर - 68349 - 16903

छतरपुर - 78044 - 25902

मेदिनीनगर ग्रामीण - 66867 - 29689

मेदिनीनगर शहर - 4063 - 135

एमआरएमसीएच - 55374 - 35666

हरिहरगंज - 42273 - 11550

हुसैनाबाद - 110570 - 29037

लेस्लीगंज - 44914 - 10864

मनातू - 49138 - 11183

पांकी - 58558 - 12320

पाटन - 63166 - 14825

बाक्स..दूसरी डोज के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

मेदिनीनगर : कोरोनारोधी का दोनों डोज हरेक व्यक्ति को लेना चाहिए। दूसरे डोज का टीका के लिए निर्धारित तिथि पर स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से लाभार्थियों को काल किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से अभियान चलाकर टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। बाक्स..कोविशील्ड का टीका ले चुके लाभार्थी 84 से 120 दिनों के भीतर दूसरी डोज ले सकते हैं। अगर केंद्र पर आने में समक्ष नहीं हैं तो 20 से अधिक लोग एकत्रित होकर संपर्क स्थापित करें। वैक्सीन वैन भेजकर टीका दिया जाएगा। दूसरी डोज वालों के लिए नियंत्रण कक्ष से भी काम कर रहा है। विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

शशिकांत तिवारी, डीडीएम, पलामू।

chat bot
आपका साथी