भगवान श्री राम दिया था मानवता की सेवा का संदेश

श्री सर्वेश्वरी समूह का मना स्थापना दिवस हुई विशेष पूजा-अर्चना स्वच्छता अभियान के साथ किया आश्रम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:34 PM (IST)
 भगवान श्री राम दिया था मानवता की सेवा का संदेश
भगवान श्री राम दिया था मानवता की सेवा का संदेश

श्री सर्वेश्वरी समूह का मना स्थापना दिवस, हुई विशेष पूजा-अर्चना

स्वच्छता अभियान के साथ किया आश्रम में हुआ ध्वजारोहण

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस मंगलवार को पूरे श्रद्धा व हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। इसे लेकर समूह के मेदिनीनगर शाखा में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके पहले सुबह आश्रम वासियों ने श्रमदान से विशेष सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम का आंरभ समूह का ध्वजारोहण से किया गया। सफलयोनि के पाठ के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समूह के रंजीत सिंह व संचालन सुधीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि मानवता की सेवा के लक्षय को लेकर परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने समूह की स्थापना की थी। अघोरेश्वर भगवान राम जी ने न सिर्फ मानवता की सेवा का संदेश दिया बल्कि समूह के कार्यों के माध्यम से उसे समाज में उतारने का भी कार्य कराया। अघोरेश्वर भगवान राम ने मानवता की सेवा को सबसे बडा धर्म बताया है। उनकी इस वाणी को आत्मसात कर हम सभी को मानव सेवा के कार्य में सक्रियता के साथ लगे रहने की जरूरत है। गोष्ठी में श्री सर्वेश्वरी समूह के सेवा के 19 सूत्री कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मौके पर समूह के मेदिनीनगर शाखा के उपाध्यक्ष व ब्राइट लैड पब्लिक स्कूल की निदेशक रागिनी राय, प्रमोद सिन्हा, मंत्री प्रताप नारायण शाही, प्रचार मंत्री अनुराग सिंह, रामजी राम, अजय बक्स राय, डा. अनूप कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, मनीष सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, विवेक सिंह, रोहित कुमार सिंह, दीपक चंद्र, मुकेश पटेल, हरेराम सिंह, ललित नारायण सिंह, डा. नरसिंह, सुमन शाही, शशिकला सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी