पलामू में वज्रपात से चार की मौत, सात घायल

पलामू में लीड गढ़वा में एक नजर लगाएं अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना मृतकों में दो युवकब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:46 PM (IST)
पलामू में वज्रपात से चार की मौत, सात  घायल
पलामू में वज्रपात से चार की मौत, सात घायल

पलामू में लीड

गढ़वा में एक नजर लगाएं

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना, मृतकों में दो युवक,बच्ची व वृद्ध शामिल घटना मे 14 बकरियों की मौत फोटो 18 डालपी 05

कैप्शन: वज्रपात से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

जागरण टीम, हुसैनाबाद/ छतरपुर/ पांडू (पलामू ) पलामू जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए वज्रपात में दो युवक, एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। घटना में 14 बकरियों की भी मौत हो गई है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाबीघा गांव से एक किलोमीटर पश्चिम सोन नदी किनारे शुक्रवार को दिन के तीन बजे बरगद के पेड़ पर वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक समेत दो की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। मृतकों में शिव बीघा गावं निवासी 18 वर्षीय युवक शुभम कुमार व कोठीपर गांव निवासी 60 वर्षीय बुधन यादव शामिल है। इन दोनों की मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवबीघा के 22 वर्षीय रंजीत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना में शिवबीघा गांव निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र पासवान, 48 वर्षीय विजेंद्र पासवान, 14 वर्षीय सूरजमल कुमार, 50 वर्षीय ललिता देवी, 55 वर्षीय चानू राम व 54 वर्षीय मोहन पासवान का इलाज हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवबीघा गांव से कई लोग मवेशी चराने सोन नदी की ओर गए थे। इस बीच दिन के लगभग तीन बजे बारिश शुरू हुई। इससे बचने के लिए सभी लोग एक बरगद के पेड़ के नीचे छिप गए। इस बीच वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में ये सभी आ गए। इसमें 12 बकरियों की भी मौत हो गई। इधर छतरपुर थाना क्षेत्र के इटकदाग गांव निवासी 30 वर्षीय रामाशीष यादव की मौत वज्रपात से हो गई। बताया जाता है कि वे भैंस चरा रहे थे । इस बीच बारिश होने लगी। वर्षा से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे छुप गए। यहीं वे वज्रपात के चपेट में आ गए। इधर पांडू थाना क्षेत्र के कजरू खुर्द गांव निवासी बीरेंद्र राम की 9 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिमरन गांव के उत्तर में ईंट भठ्ठे के पास शाम के करीब चार बजे चर रही बकरी के पास खड़ी थी। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया। बच्ची इसकी चपेट में आ गई। सिमरन की घटना स्थल पर मौत हो गई। उसकी दो बकरियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाक्स: मदद को बढ़े हाथ

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखंड के शिवा बिघा गांव में वज्रपात की घटना में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, हुसैनाबाद के थाना प्रभारी अजय कुमार, राकांपा के योगेंद्र सिंह, विनय पासवान, राजकुमार ठाकुर, प्रिस कुमार सहित कई स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के स्वजनों को ढांढस बंधाया। घायलों को हरसंभव इलाज में मदद का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी