भाजपा का सेवा व समर्पण अभियान कल से

लीड--------------- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा अभियान पाठक फो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:26 PM (IST)
भाजपा का सेवा व समर्पण अभियान कल से
भाजपा का सेवा व समर्पण अभियान कल से

लीड---------------

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा अभियान : पाठक

फोटो 15 डालपी 24

कैप्शन: बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी पंचायत व मंडलों के बूथों पर ं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से सात अक्टूबर सेवा व समर्पण अभियान चलाएगी। यह निर्णय बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला समिति की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक व संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में नदी तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान व पौधारोपण का कार्य करना है। वहीं स्वास्थ्य गतिविधियों में रक्तदान, टीकाकरण व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पिछले सभी कार्यक्रमों की तरह इस अभियान को भी सफल बनाएंगे। कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर की गतिविधियों के लिए आईटी सेल संयोजक अजय सिंह व सह कार्यालय मंत्री राकेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के लिए रामचंद्र यादव व अरविद गुप्ता प्रभारी बनाए गए है। श्वेतांक गर्ग व विपुल गुप्ता को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। अजय तिवारी व मो सिराजुद्दीन अंसारी को सेवा कार्यों के लिए प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है। सोशल मीडिया का प्रभार अभिषेक शुक्ला व चंदन प्रजापति को मिला है। बैठक में मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य विनोद सिंह, अरविद सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, अजय तिवारी, जितेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, संटू सिंह, राकेश तिवारी, सोमेश सिंह समेत जिले के सभी मंडल अध्यक्षगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी