दुर्गा पूजा पर 25 तक गाइड लाइन जारी करे राज्य सरकार

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने की नई कमेटी घोषित त्योहार को लेकर बैठक फोटो 13 डालपी 13 कै

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 07:38 PM (IST)
दुर्गा पूजा पर 25 तक गाइड लाइन जारी करे राज्य सरकार
दुर्गा पूजा पर 25 तक गाइड लाइन जारी करे राज्य सरकार

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने की नई कमेटी घोषित, त्योहार को लेकर बैठक

फोटो 13 डालपी 13

कैप्शन: संवाददाताओ से बात करते केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): राज्य सरकार आगामी 25 सितंबर तक दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दें, अन्यथा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अपनी इच्छा के अनुसार पूजा समारोह का आयोजन करेगी। यह बातें केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने कही है। वे सोमवार को स्थानीय होटल रिलेक्स इन में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कहा कि पूजोत्सव में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी पूजा कमेटी इस वर्ष की तैयारी कर रही है। महासमिति इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। मौके पर वर्ष 2021 में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की नई कमेटी का गठन कर दिया गया है। नवगठित कमेटी के मार्गदर्शक मंडल में सतवीर सिंह राजा, जीवन प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, सोनू सिंह नामधारी, अविनाश देव, दीपक कुमार सिघानिया, बसंत कुमार जौहरी, शिव प्रसाद गुप्ता(मुरली बाबू), मिथिलेश कुमार सिंह, सत्येंद्र तिवारी, बबलू गुप्ता, घनश्याम तिवारी, अजय कुमार सिंह व बनारसी प्रसाद को शामिल किया गया है। कल्याण प्रसाद वर्मा, ललन कुमार सिन्हा, नवीन तिवारी, अनिल कुमार दुबे, हरिशंकर सिंह, कमल गुप्ता, बीएम पांडे, उदय शुक्ला, अजीत सिन्हा, सुमित भट्टाचार्य, सुधीर कुमार शौंडिक, प्रदीप जायसवाल, प्रभात कुमार गुप्ता, अरविद अग्रवाल, श्याम जी चौधरी, महेश तिवारी, बृजेश शुक्ला, रूपा सिंह, रचिता शरण, मंजू गुप्ता व सुमन गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह प्रभाष रंजन दास गुप्ता को महामंत्री व सतीश कुमार पांडे को कोषाध्यक्ष व अभय वर्मा, सोनू गुप्ता, छोटू सिन्हा, पप्पू गुप्ता, जितेंद्र कुमार सोनी, सौरभ पांडे, मुकेश तिवारी, मनीष कुमार, सुनील कुमार, प्रेम शंकर गुप्ता, छोटू त्रिपाठी, सुनील ठाकुर, किरण अग्रवाल, रेखा गुप्ता व लीलावती देवी को मंत्री पद की जिम्मेवारी दी गई है। संजय पासवान, राजकुमार बर्मन, अमिताभ कुमार मिश्रा, किशन माखड़िया, मनीष भिवानिया व अनमोल सिन्हा को संगठन मंत्री व संजय राज, रविशंकर व नितेश कमलापुरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी