धान खरीद में अनियमितता को लेकर विधायकों ने किया प्रदर्शन

हेडिंग दो लाइन में लें विधायक आलोक चौरसिया व पुष्पा देवी ने विधानसभा गेट पर बैनर के साथ ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:49 PM (IST)
धान खरीद में अनियमितता को लेकर  विधायकों ने किया प्रदर्शन
धान खरीद में अनियमितता को लेकर विधायकों ने किया प्रदर्शन

हेडिंग दो लाइन में लें

विधायक आलोक चौरसिया व पुष्पा देवी ने विधानसभा गेट पर बैनर के साथ किया विरोध प्रदर्शन संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिले में धान की खरीद में बरती गई अनियमितता को लेकर जिले के विधायकों ने झारखंड विधानसभा के प्रवेश द्वार पर मंगलवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया है। छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने इस मामले को झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया व कार्य संचालन नियम 147(1) के तहत ध्यानाकर्षण के माध्यम से प्रकाश में लाते हुए जांच की मांग की है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में तीनों विधायकों ने कहा है कि भारतीय खाद्य निगम व जिला आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से धान क्रय में अनियमितता बरती गई है। जिले के किसानों का धान समय से धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर नहीं खरीदी गई। वही बिचौलियों द्वारा दूसरे केंद्रों के किसानों का धान क्रय कर वहां के किसानों का हक मारा गया है। परिणाम स्वरूप ज्यादातर किसानों का धान घर में ही रखा रह गया। विधायकों ने बताया है कि पलामू जिला में 17 हजार किसान निबंधित हैं। निबंधन के समय ही किसानों को प्रखंडवार धान अधिप्राप्ति केंद्र का आईडी आवंटित किया जाता है। बावजूद इसके स्थानीय किसानों का धान को नहीं खरीदकर दूसरे प्रखंडों के किसानों का धान को खरीदा गया।

बाक्स: किसानों को मिले उचित मुआवजा: पुष्पा

मेदिनीनगर: छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने बताया कि पलामू जिले में वर्ष 2020-21 में एफसीआई व पलामू जिला आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से काफी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने इस अनियमितता की उच्चस्तरीय समिति से जांच कराते हुए किसानों को उचित मुआवजा देने व अनियमितता में शामिल दोषी पदाधिकारियों व बिचौलियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विधायक पुष्पा देवी ने बताया कि कि पंड़वा प्रखंड क्षेत्र के किसानों का धान घर में रखा रह गया। लेकिन हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के फर्जी किसानों ने इस क्षेत्र में धान की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होगी तो कई अन्य बड़े खुलासे भी होंगे। बाक्स: सबसे पहले खबर प्रकाशित कर दैनिक जागरण ने किया था खुलासा मेदिनीनगर: जिले के चैनपुर अंचल में धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी का मामला दैनिक जागरण ने सबसे पहले खबर प्रकाशित कर खुलासा किया था। चैनपुर स्थित धान क्रय केंद्र ने 2020 के दिसंबर माह से 2021 मार्च तक कुल चार माह में लगभग एक लाख10 हजार 300 बोरा धान क्रय किया था। इसमें सिर्फ इस केंद्र में अप्रैल माह में एक लाख 58 हजार 385 बोरा धान की खरीदारी कर ली। मतलब जितने धान की खरीदारी उक्त चार माह में नहीं हो सकी उससे डेढ़ गुना धान की खरीदारी सिर्फ अप्रैल माह में हुई। आयुक्त ने भी की थी चर्चा मेदिनीनगर : देश के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पुलिस केंद्र में आयोजित राजकीय समारोह में अपने संबोधन में प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने धान अधिप्राप्ति में त्रुटि की बात कही थी। साथ ही इसमें सुधार की जरूरत की ओर ध्यानाकृष्ट कराया था।

chat bot
आपका साथी