विभिन्न पदों के लिए 43 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी 9 तक नाम वापसी और 18 सितंबर को होगा चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 07:12 PM (IST)
विभिन्न पदों के लिए 43 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन पर्चा
विभिन्न पदों के लिए 43 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी,

9 तक नाम वापसी और 18 सितंबर को होगा चुनाव, 19 को मतगणना

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को ले अंतिम दिन शनिवार को अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। सभी पदों के लिए कुल 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच छह सितंबर को होगी। नाम वापसी की तिथि 9 सितंबर है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 10 सितंबर को किया जाएगा। पलामू जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 18 सितंबर को होगा। 19 सितंबर को मतगणना व 20 सितंबर को विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस संबंध में चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक सहदेव प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, गिरिजा प्रसाद सिंह, रामदेव प्रसाद यादव, संतोष कुमार दुबे ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद के लिए अंजुम परवीन, सचिद्र कुमार पांडेय, गुप्तेश्वर महतो, विनोद कुमार तिवारी व मंधारी दुबे ने पर्चा दाखिल किया। महासचिव पद के लिए अनिल कुमार, केसी पांडेय, शशि भूषण दुबे, राजीव रंजन, सुबोध कुमार सिन्हा ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए वरुण कुमार सिंह, दीपक कुमार, जय किशोर पाठक व मदन तिवारी ने पर्चा भरा। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद के लिए अजय कुमार पांडेय, दीपक कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए देव कुमार शुक्ला, रामप्रवेश रजक के अलाव संयुक्त सचिव पुस्तकालय के एकल पद के लिए संतोष कुमार तिवारी, नसीमुद्दीन खान, मधुलता रानी व नितिन कुमार पांडेय ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। गवर्निंग कमेटी के लिए संजय कुमार पांडेय, शंकर त्रिपाठी, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय, राम नारायण सिंह, वीरेंद्र कुमार तिवारी, राजेश्वर पांडेय, रामप्रवेश सिंह, मदन मोहन सिंह, अमरदीप गुप्ता, ललित कुमार शुक्ला, एसपी दुबे, बीरबल राम, विद्या सागर, नित्या राम, सुरेंद्र महतो व संजय कुमार सिंह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

chat bot
आपका साथी