राज्य सरकार की गलत नीतियों का होगा विरोध

निकाय चुनावों में अपने घोषणा के विपरीत काम कर रही है भाजपा इंटक के प्रदेश सचिव दीपक ति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 06:56 PM (IST)
राज्य सरकार की गलत नीतियों का होगा विरोध
राज्य सरकार की गलत नीतियों का होगा विरोध

निकाय चुनावों में अपने घोषणा के विपरीत काम कर रही है भाजपा

इंटक के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने कहा, हम जनता के साथ हैं

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): इंटक संगठन राज्य सरकार के गलत नीतियों के विरोध के साथ नगर निगम की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने का माद्दा रखती है। इसका उदाहरण भोजपुरी, मगही व हिदी को एसएससी से हटाने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर को आवेदन देकर विरोध जताना है। यह बातें इंटक के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने कही है। वे सोमवार को अपने स्थानीय कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने निगम के विकास को लेकर खुले मंच से बहस की चुनौती देते हुए कहा कि जनता को सिर्फ यह बता दें कि चुनाव के वक्त जारी घोषणा पत्र के कितने वादों को पूरा किया है। उन्होंने भाजपा के महापौर व उप महापौर के 15 चुनावी वायदे के संकल्प पत्र की कॉपी उपलब्ध कराते हुए कहा कि भाजपा जनहितैषी होने का दावा खोखला व झूठा है। अब निगम से जब उनके कार्यों का हिसाब मांगा जा रहा है तो उस पर पर्दा डालकर बचने का प्रयास जारी है। राज्य सरकार ने निगम में जुड़े क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के बाद टैक्स वसूली का निर्देश दिया है। बावजूद इसके निगम का सारा जोर टैक्स वसूली पर केंद्रित रहा। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पार्षदों के निवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन माह की मुहलत जनता को दिलवाई। मौके पर नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, भुइयां युवा समिति के जिलाध्यक्ष चंदन भुइयां, परवेज अख्तर, प्रकाश वर्मा, राकेश तिवारी, दिलीप गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी