वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर कम लागत में कर सकते हैं अधिक उपज

प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल पर कार्यशाला का किया गया आयोजन उड़द खेती के लिए तुर्काडीह सा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:26 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:26 PM (IST)
वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर कम लागत में कर सकते हैं अधिक उपज
वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर कम लागत में कर सकते हैं अधिक उपज

प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल पर कार्यशाला का किया गया आयोजन उड़द खेती के लिए तुर्काडीह, सांगबार व राजहरा गांव का चयन

फोटो : 05 डीजीजे एम 03

कैप्शन: कार्यशाला का उदघाटन करते सांसद प्रतिनिधि अरूण कुमार सिंह

संवादसूत्र , नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू): लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मंदीप मेहता व निर्मल मेहता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि किसान वैज्ञानिक खेती व उर्वरक की जगह जैविक खाद का प्रयोग कर कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। विधायक प्रतिनिधि अरूण ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को प्रोत्साहन देकर किसानों को समय-समय पर अनुदानित दर पर खाद व बीज मुहैया कराया जा रहा है। कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार ने खरीफ फसल के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस समय धान, अरहर व उड़द जैसे फसल को लगाने का समय है। फसल को खरपतवार व कीट से बचाने के बारे में जानकारी दी। उड़द खेती के लिए तुर्काडीह, सांगबार व राजहरा गांव का चयन की भी जानकारी दी गई। मौके पर केसीसी आवेदन का समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड के सभी कृषक मित्र को पीएम किसान लाभुकों को केसीसी से अच्छादित करने की बात कही। केसीसी से वंचित किसानों से आवेदन लेकर जमा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर एटीएम सुनैना कुमारी व बीटीएम प्रदीप तिवारी ने खरीफ फसल के बचाव से संबंधित जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी