सांसद ने उठाया डालटनगंज- रफीगंज रेल लाइन निर्माण का मामला

योजना स्वीकृति के बाद नहीं शुरू किया गया आरंभिक कार्य रेल लाइन के निर्माण से बिहार-झारखं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:01 PM (IST)
सांसद ने उठाया डालटनगंज- रफीगंज रेल लाइन निर्माण का मामला
सांसद ने उठाया डालटनगंज- रफीगंज रेल लाइन निर्माण का मामला

योजना स्वीकृति के बाद नहीं शुरू किया गया आरंभिक कार्य

रेल लाइन के निर्माण से बिहार-झारखंड के लोगों को होगा लाभ

फोटो 04 डालपी 15

कैप्शन: पलामू सांसद विष्णुदयाल राम

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में गया-रफीगंज भाया शेरघाटी- डालटनगंज रेल लाइन निर्माण से संबंधित मामला उठाया है। सांसद ने कहा कि पिछड़ा जिला होने के कारण पलामू को देश के 115 आकांक्षी जिलों में शामिल किया है। हरिहरगंज, पाटन, छतरपुर सहित बहुतयात क्षेत्र की जनता रेल की सुविधाओं से वंचित हैं। इस क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई गया-रफीगंज भाया शेरघाटी-डालटनगंज रेल लाइन की स्वीकृति दी गई थी। बावजूद इसके अभी तक उक्त परियोजना पर धरातल पर काम नहीं हो सका। लोकसभा में सांसद ने कहा कि यह पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण इलाका है। एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आवागमन की असुविधा रहने पर नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण पाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस परियोजना के संबंध रेल मंत्रालय से पता करने पर बताया जाता है कि अर्थाभाव के चलते इस परियोजना पर अब तक कार्य नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई कोयला खदानों में उत्पादन का कार्य प्रारंभ होनेवाला है, जिसमें सरकारी व निजी खदानें भी शामिल हैं। यदि रेल मंत्रालय को वस्तुत: राशि की कमी है तो इसकी व्यवस्था कोल इंडिया व गृह मंत्रालय के सहयोग से भी करने के लिए विचार किया जा सकता है। रेल लाइन बन जाने से बिहार व झारखंड दोनों राज्यों के लोगों को काफी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी