दो पक्षों में मारपीट में 8 घायल, चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:00 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट में 8 घायल, चार गिरफ्तार
दो पक्षों में मारपीट में 8 घायल, चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दो पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्तपाल में भर्ती कराया गया। घटना शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराहा खुर्द के गुरयाही टोला की है। चाकू लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी सुरेश चंद्रवंशी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया। टीओपी टू के प्रभारी रामजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की रात मारपीट की घटना से संबंधित सूचना मिली थी। तत्काल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से जख्मी लोगों को एमआरएमसीएच में लाया गया। गंभीर रूप से जख्मी सुरेश चंद्रवंशी के स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दोनों पक्ष के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें अनुज शर्मा, मनोज शर्मा, सोनू राम व दीपक राम का नाम शामिल है। मनोज शर्मा की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार दीपक राम व उसके दो अन्य साथी दुकान पर पहुंच कर सिगरेट मांग कर पीने लगे। इसी क्रम में मनोज शर्मा ने बकाया पैसे मांग की तो विवाद उत्पन्न करते हुए दीपक व उसके अन्य साथियों ने लाठी डंडा व चाकू से हमला कर दिया। इससे बीच बचाव करने आए परिवार के अनुज शर्मा, मनोज शर्मा, शिव शंकर मिस्त्री व फुलवंती देवी को गंभीर रूप से चोट लगी है। इसे पुलिस के सहयोग से एमआरएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष के दीपक राम के दिए गए आवेदन के अनुसार मामूली विवाद में मनोज शर्मा व उसके परिवार के लोगों ने लाठी डंडा और चाकू से हमला कर दिया। इससे सुरेश चंद्रवंशी, विकास राम, सोनू राम व दीपक राम को जख्मी कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी