मांगों के समर्थन में अभाविप ने विवि में किया प्रदर्शन

लीड के आसपास विवि में किया प्रदर्शन अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोसा छात्रों की समस्याअ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:30 PM (IST)
मांगों के समर्थन में अभाविप ने विवि में किया प्रदर्शन
मांगों के समर्थन में अभाविप ने विवि में किया प्रदर्शन

लीड के आसपास

विवि में किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोसा छात्रों की समस्याओं को लेकर विवि प्रशासन नहीं है गंभीर : राजीव रंजन संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पलामू इकाई ने प्रदर्शन किया। इससे पहले गणपति धर्मशाला स्थित प्रमंडलीय कार्यालय से रैली निकाली गई। प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थी एनपीयू प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक कुमार नवनीत व नगर मंत्री रोहित देव संयुक्त रूप से कर रहे थे। प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय ने कहा कि बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी छात्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित में यह आंदोलन करने की जिम्मेदारी ली। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडेय ने कहा कि अगर समस्याओं का जल्द से जल्द निदान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे। नगर मंत्री रोहित देव ने सत्र 2019-22 के छात्रों के पंजीयन प्रपत्र में बड़े पैमाने पर हुई त्रुटि को लेकर के विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया। कहा कि विश्वविद्यालय आखिर एक ऐसी एजेंसी से लगातार काम क्यों करवा रही है जो पंजीयन प्रपत्र और मार्कशीट में लगातार गलती किए ही जा रहा है। बाद में प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने पहुंचा। समस्याओं से रूबरू होने के बाद अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का निदान जल्द कर लिया जाएगा। मौके पर परिषद के गोविद मेहता, अभय वर्मा, रजनीकांत मिश्रा, राजन कश्यप, अभिषेक कुमार, रवि, मिथिलेश दीक्षित, सुमित पाठक, इशांत पांडेय, आकाश सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, हनुमान पांडेय, प्रभात दुबे, नीतीश सिंह, रंजन कुमार, पीयूष पांडेय, अरमान पांडेय व निशांत पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी