प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर देश को किया है गौरवान्वित

आत्मीय संबंध के आधार पर विकसित होता है संगठन पाठक भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बै

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:18 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर देश को किया है गौरवान्वित
प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर देश को किया है गौरवान्वित

आत्मीय संबंध के आधार पर विकसित होता है संगठन : पाठक

भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक में सगठन की मजबूती पर जोर

फोटो 30 डालपी 24

कैप्शन: बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सात वर्षों में तमाम चुनौतियों का मुकाबला करते हुए अपने कुशल नेतृत्व से विश्व के पटल पर देश को गौरन्वित करने का काम किया है। उक्त बातें भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कही। वे गुरूवार को जिला भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले इसकी भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करने व दीप प्रज्वलित कर बैठक आरंभ हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन आत्मीय संबंध के आधार पर विकसित होता है। मौके पर प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने व मंडल को सशक्तिकरण के पर जोर दिया ।

प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता ठगा महसूस कर रही है।

बैठक में ग्रामीण मंडल के प्रभारी परशुराम ओझा,प्रेम सिंह, रूपा सिंह, उदय शुक्ला, श्यामा द्विवेदी, विजय ओझा, ट्विकल गुप्ता, मंजू गुप्ता, सीटू गुप्ता, अविनाश सिन्हा, सोमेश सिंह, अजय सिंह, मनोज दुबे, राकेश तिवारी, छोटू सिंह, आशीष सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय, संचालन ग्रामीण मंडल के महामंत्री अनिल कुमार उर्फ बंटी सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शुभम तिवारी ने किया ।

chat bot
आपका साथी