साइकिल से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए संजय प्रजापति

बाटम 11 वर्षो से लगातार साइकिल से ही जाते रहे हैं अमरनाथ व वैष्णो देवी कांग्रेसी नेता कृष्णक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:44 PM (IST)
साइकिल से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए संजय प्रजापति
साइकिल से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए संजय प्रजापति

बाटम

11 वर्षो से लगातार साइकिल से ही जाते रहे हैं अमरनाथ व वैष्णो देवी

कांग्रेसी नेता कृष्णकांत दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दी बधाई

संवाद सूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू ) : सावन के पावन माह में लेस्लीगंज के संजय प्रजापति पिछले 11 साल से लगातार साइकिल से करीब ढाई हजार किलोमीटर की दूरी तय कर अमरनाथ व वैष्णो देवी जाते हैं। लेकिन इस वर्ष साइकिल से सिर्फ वैष्णो देवी यात्रा पर निकले हैं। संजय प्रजापति वैष्णो देवी की 12 वीं साइकिल यात्रा पर गुरुवार की शाम रवाना हुए। काली मंदिर परिसर से कांग्रेस नेता कृष्णकांत दुबे ने माला पहनाकर व झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। मौके पर दुबे ने कहा कि मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु तो कई हैं। पर संजय का जज्बा काबिले तारीफ है। इतने दुर्गम मार्ग की यात्रा साइकिल से ही करते हैं। इससे श्रद्धा व भक्ति की अपार श्रद्धा दिखती है। कार्यक्रम का संचालन जन विकास ट्रस्ट के अजीत तिवारी ने किया। कहा कह पिछली बार इन्हें कोरोना महामारी के कारण अनुमति नहीं मिली थी। इस बार सिर्फ वैष्णो देवी धाम जाने की अनुमति मिली है। मौके पर समाजसेवी रामदास साहू की ओर से डब्ल्यू राय ने संजय को यात्रा के लिए 15 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया। जेबीटी संस्था ने यात्रा के लिए संजय को एक नई साइकिल दी। संजय ने बताया कि यात्रा लेस्लीगंज से प्रारंभ होकर डाल्टनगंज, सासाराम के ताराचंडी, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला, जालंधर, पठानकोट, कठुआ होते जम्मू कटरा तक जाएंगे। पूरी यात्रा में करीब 1 महीने का समय लगेगा। मौके पर जेबीटी के मनोज सोनी, नवीन तिवारी, संजय सोनी, अजय साहू, प्रदीप सोनी, रंजीत कश्यप, पांडू सोनी, अजय प्रजापति, राजेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी