केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर त सभी मोर्चो पर फेल है राज्य सरका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:17 PM (IST)
केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर त

सभी मोर्चो पर फेल है राज्य सरकार, जनता के साथ किया छलावा : मनोज

फोटो 29 डालपी 14

कैप्शन: भाजपा नगर मंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इकाई के कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया है। कहा कि राज्य में सिर्फ केंद्र प्रायोजित योजनाएं चल रही हैं । इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा व संचालन महामंत्री दीपक सिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यसमिति की बैठक महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना शक्ति केंद्र के संयोजक व सह संयोजक व प्रभारियों का दायित्व है। प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने बताया कि राज्य में निशुल्क वैक्सीनेशन, राशन वितरण व अन्य विकास योजनाएं सभी केंद्र सरकार की योजनाएं हैं। बैठक में भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, उपमहापौर मंगल सिंह, प्रदीप सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, अजय कुमार तिवारी, अविनाश वर्मा, रीना किशोर, धर्मेंद्र उपाध्याय, ज्योति पांडे, सीटू गुप्ता, अरविद गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, पूर्णिमा चंद्रवंशी, रेखा देवी, सरिता देवी, रीता देवी, मंजू गुप्ता, शिव कुमार मिश्रा, सोमेश सिंह, राकेश तिवारी, रंजीत चंद्रवंशी, महामंत्री किशन मखड़िया, गुड्डू बर्मन, मनीष अग्रवाल, पंकज शर्मा, संयुक्ता देवी, ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी