संतोष बने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, 142 मतों से हासिल की जीत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का नगर निगम कर्मचारियों ने किया स्वागत लोकल वाडीज इंप्लाइज्ड फेडरेशन के अध्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:21 PM (IST)
संतोष बने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, 142 मतों से हासिल की जीत
संतोष बने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, 142 मतों से हासिल की जीत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का नगर निगम कर्मचारियों ने किया स्वागत

लोकल वाडीज इंप्लाइज्ड फेडरेशन के अध्यक्ष पद का हुआ चुनाव फोटो : 26 डालपी 24

कैप्शन : मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार को प्रमाण पत्र देते दायें से दूसरे चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा।

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड लोकल वाडीज इंप्लाइज्ड फेडरेशन के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान कराया गया। इसमें कर्मचारियों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद चुनाव प्रभारियों ने मतों की गिनती की गई। इसके बाद 142 मतों के अंतर से संतोष कुमार को विजय घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। उम्मीदवार संतोष कुमार को सर्वाधिक वोट 179 मिला। दूसरे उम्मीदवार सह पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राम को 37 व विशुन राम को 36 मत प्राप्त हुआ। कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद संदीप कुमार गुप्ता व संतोष कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव कराया गया। कहा कि चुनाव में 284 मतदाता थे। इसमें 269 मतदाताओं से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 17 मत अमान्य घोषित किया गया। कारण 17 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार के चुनाव चिह्न पर वोट न देकर उसके आसपास दे दिया था। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्ण कमेटी का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मतदान कराने में विलंब हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि वे कर्मचारियों के हित में संघर्ष करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी