पर्यावरण संरक्षण को हर व्यक्ति करे पौधारोपण : विधायक

नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में वन महोत्सव का आयोजन पेड़-पौधों से मिलती है श्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:54 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को हर व्यक्ति करे पौधारोपण : विधायक
पर्यावरण संरक्षण को हर व्यक्ति करे पौधारोपण : विधायक

नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में वन महोत्सव का आयोजन

पेड़-पौधों से मिलती है शुद्ध हवा, इसलिए इसका संरक्षण है जरूरी फोटो: 26 डीजीजे एम 13

कैप्शन: पौधारोपण करते पांकी विधायक

संवाद सूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू): पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। पेड़-पौधों से हमें शुद्ध हवा मिलती है। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगाने होंगे। उक्त बातें पांकी विधायक कुशवाहा डा शशिभूषण मेहता ने कही। वे सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत 72 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ विधायक, डीएफओ व बीडीओ ने प्रखंड परिसर में पौधारोपण कर किया। विधायक ने कहा कि औद्योगिक विकास व मानवीय स्वार्थों की पूर्ति के लिए पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इसका परिणाम है कोरोना जैसी वैश्विक महामारी। उन्होंने कहा वन विभाग नीम, पीपल, बरगद, कदम का पेड़ लगाए। सामाजिक वानिकी के वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य वनों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना व पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। प्रमुख रमेश राम ने कहा कि जंगल जमीन की रक्षा करना पहला कर्तव्य है। कार्यक्रम में जिला विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रमुख रमेश राम, बीडीओ सुशील कुमार राय, सीओ झुनू मिश्रा, वन क्षेत्र पदाधिकारी सुशील कुमार पांडेय, उमाशंकर सिंह, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव, रामराज सिंह, बच्चन ठाकुर, मंदीप मेहता, देवराज कुमार, दिलीप महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी