कल से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

लीड-------- बच्चे गर्भवती महिलाएं व बीमार लोगों को दी जाएंगी अल्बेंडाजोल की खुराक तैयारी पूर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:43 PM (IST)
कल से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
कल से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

लीड--------

बच्चे, गर्भवती महिलाएं व बीमार लोगों को दी जाएंगी अल्बेंडाजोल की खुराक, तैयारी पूरी फोटो : 24 डालपी 10

कैप्शन : मेदिनीनगर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में संवाददाताओं से बातचीत करते दायें से दूसरे सीएस डा अनिल कुमार सिंह। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू में फाइलेरिया से मुक्त के लिए हरेक लोगों को संकल्प लेना होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसमें दो साल से नीचे के बच्चे, गर्भवती महिलाओं के अलावा गंभीर रूप से बीमार लोगों अल्बेंडाजोल व डीइसी की खुराक की जाएगी। उक्त बातें पलामू के सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार ने कही। वे शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। प्रखंड से लेकर गांवों में इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पलामू जिले में 26 से 30 जुलाई तक फाइलेरिया मुक्ति अभियान चलेगा। स्थानीय जनप्रतिधियों का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा। इसके पीछे उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़कर दवा खा सकें। कहा कि 26, 27 व 28 जुलाई को बूथों पर दवा खिलाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल आदि बंद है। इस कारण परेशानी होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बूथों का गठन किया गया है। पलामू जिले में 1453 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 18 बूथ मेदिनीनगर शहर में स्थित है। कहा कि प्रखंड स्तर पर दवाओं की आपूर्ति कर दी गई है। बताया कि 26, 27 व 28 जुलाई को बूथों पर दवा खाने से वंचित रहने वाले लोगों को 29 व 30 जुलाई को घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। दवा खिलाने के लिए 2600 कर्मियों को लगाया गया है। मौके पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डा एमपी सिंह, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के समन्वयक सुनील सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी