जिला मत्स्य पदाधिकारी के विरूद्ध लगे आरोपों की जांच शुरू

उप निदेशक ने कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने का दिया निर्देश सिरिनिया डैम व अन्य मामलों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:38 PM (IST)
जिला मत्स्य पदाधिकारी के विरूद्ध लगे आरोपों की जांच शुरू
जिला मत्स्य पदाधिकारी के विरूद्ध लगे आरोपों की जांच शुरू

उप निदेशक ने कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने का दिया निर्देश सिरिनिया डैम व अन्य मामलों में अनियमितता की हो रही है जांच फोटो 24 डालपी 08

कैप्शन: जिला मत्स्य कार्यालय का निरीक्षण करते उप निदेशक मत्स्य संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मत्स्य निदेशालय के निर्देश पर उप निदेशक मत्स्य ने शनिवार को जिला मत्स्य विभाग का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी के विरूद्ध लगे आरोपों की भी जांच की। उप निदेशक ने बताया कि सिरिनिया डैम सहित मनातू व पंडवा प्रखंडों में जलकरों की बंदोबस्ती कार्य में विभिन्न समितियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी के आलोक में शिकायतकर्ताओं के समक्ष आरोपों की जांच की जा रही है। सिरिनया डैम में एक पक्षीय कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उप निदेशक ने बताया दूसरी समिति का गठन हुए अभी छह माह ही हुए है। इसे जिला सहकारिता विभाग द्वारा ही मान्यता दी जाती है। इस स्थिति में स्वच्छता प्रमाण पत्र की बाघ्यता नहीं हो सकती है। इसके अलावा जीरा वितरण व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई है। इस क्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी को विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता रखने का सख्त निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार सिरिनिया डैम बंदोबस्ती की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता राजस्व इसकी जांच कर रहे है। इसी मनातू में बंदोबस्ती कार्य की भी उपायुक्त स्तर से जांच कराई जा रही है। विभागीय कार्यों के बारे में पूछे जाने पर उप निदेशक ने बताया कि वर्तमान में विभाग से जुड़े सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया किया जा रहा है। इसमें पलामू जिले की उपलब्धि संतोषजनक है। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार बिन्हा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी