जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

चरवाहों लरमी-गडिया जंगल में तेंदुआ देखे जाने की दी है जानकारी विभाग ने कहा अभी तक नहीं मिली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:15 PM (IST)
जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

चरवाहों लरमी-गडिया जंगल में तेंदुआ देखे जाने की दी है जानकारी

विभाग ने कहा, अभी तक नहीं मिली है किसी तरह की कोई सूचना

संवाद सूत्र, छतरपुर (पलामू): छतरपुर प्रखंड के नौडीहा-पांडू पथ के लरमी-गडिया जंगल में दो तेंदुआ दिखे जाने की चर्चा है। इस संबंध में गुरदी गांव निवासी सुनेश्वर यादव ने बताया कि वह कई लोगों के साथ पशु चरा रहा था। इसी बीच बाघ जैसा एक जानवर उन्हें दिखा। इसके शरीर पर गोल-गोल धब्बा था। नदी के किनारे चट्टान पर दोनों जानवर बैठे थे। इसके बाद वे सभी चुपके से वहां से निकल भागे। इधर कई लोगो ने भी तेंदुआ देखे जाने के बात बता है। इधर ग्रामीणों को अपने पशु की रक्षा को लेकर चिता है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार चार पांच दिनों से नदी के किनारे चट्टान के पास दोनो तेंदुआ बैठते है। हालांकि अभी तक किसी भी पशु को नुकसान नही पहुंचाया है। इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद राम ने कहा कि वे मामले की सत्यापन करा रहे है। उन्होंने कहा कि जंगल की ओर लोगो को अपने पशु को ले जाना पहले से ही मना किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उनकी खोजबीन की जाएगी । जंगल में दो तेंदुआ है तो निश्चित तौर पर यह महत्वपूर्ण है।

बाक्स: तेंदुआ दिखे जाने की नहीं है जानकारी : डीएफओ

संवादसूत्र, मेदिनीनगर (पलामू) : छतरपुर प्रखंड के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी नहीं है। वन विभाग की गश्ती दल ने भी इस तरह की कोई सूचना नहीं दी है। ये बातें मेदिनीनगर वन प्रमंडल पदाधिकारी अमरनाथ प्रसाद सिंह ने कही। तेंदुआ देखे जाने की जानकारी होते ही विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा व भटके तेंदुआ को उसके शरणस्थल पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

chat bot
आपका साथी