बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की एकमात्र उपलब्धि: कांग्रेस

लीड के साथ पांकी प्रखंड में हुआ महिला कांग्रेस का जिलास्तरीय सम्मेलन प्रदेश प्रभारी महिला का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:07 PM (IST)
बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की एकमात्र उपलब्धि: कांग्रेस
बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की एकमात्र उपलब्धि: कांग्रेस

लीड के साथ

पांकी प्रखंड में हुआ महिला कांग्रेस का जिलास्तरीय सम्मेलन

प्रदेश प्रभारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने किया संबोधित

संवाद सूत्र, पांकी (पलामू) : जिला महिला कांग्रेस कमेटी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी नेटा डिसूजा, झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष गुंजन सिह, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रभारी नेटा डिसूजा ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जनता को सिर्फ महंगाई की मार झेलनी पड़ी है। पेट्रोलियम पदार्थ, रसोई गैस व खाद्य तेलों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि मोदी सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करता है। वर्ष 2014 से लगातार बढ़ रही महंगाई ही मोदी सरकारी की एकमात्र उपलब्धि साबित हई है। अध्यक्ष गुंजन सिंह ने भी मोदी की सरकार की नाकामी को उजागर किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर अपने सुझाव साझा किए। बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है। मौके पर महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष उर्मिला कुंवर, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह उर्फ पिटू सिंह ने कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी नीतू सिंह ने किया मौके पर राजेश चौरसिया, अजय साहू, एजाज खान, सुनील कुमार चौहान, कांति देवी, निरंजन सिंह, ब्रिज देव सिंह, अनीता देवी, सुनैना देवी, मनोरमा कुमारी, मीना देवी, शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता कुमारी, अंजली देवी, पुष्पांजलि देवी, लक्ष्मी कुंवर, मंगरी कुंवर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी