देश व समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

लीड--------------- भाजपा पलामू जिला कार्यसमिति बैठक में बोले प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल संगठन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 06:14 PM (IST)
देश व समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हैं भाजपा कार्यकर्ता
देश व समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

लीड---------------

भाजपा पलामू जिला कार्यसमिति बैठक में बोले प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, संगठन की मजबूती पर जोर

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : भाजपा कार्यकर्ता देश व समाज के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते हैं। देश की सभी राजनीतिक दलों में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्र व समाज के प्रति अधिक तत्परता दिखाई है। विश्व के सबसे बड़े इस राजनीतिक दल ने कभी देश, समाज या किसी जाति के खिलाफ कोई कार्य नहीं किया है। यह बातें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल ने कही। वे शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कार्यसमिति की बैठक करने का उद्देश्य सांगठनिक संरचना व मजबूती पर विचार करना होता है। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की जाती है। विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि संगठन मंत्री के निर्देशों कासभी अक्षरस: पालन करने का काम करेंगे। कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत होकर समाज व देश की उन्नति के लिए दिन रात लगे रहते हैं। संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, जिला प्रभारी विनय जायसवाल व बालमुकुंद सहाय उपस्थित थे। मौके पर पांकी विधायक डा.शशिभूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, श्याम नारायण दुबे, विवेक भवानी सिंह, मनोज कुमार सिंह, मंगल सिंह, मनोज भुइंया, विनोद सिंह, विपिन बिहारी सिंह, नरेंद्र पांडे, कामेश्वर कुशवाहा, अमित तिवारी, प्रफुल्ल सिंह, विभाकर पांडे, ललन सिंह, कर्नल संजय सिंह, प्रभात भुइंया, श्याम बाबू, अरविद सिंह, अरविद गुप्ता, सुनील पासवान, धर्मेंद्र उपाध्याय, कृष्णा गुप्ता, रूपा सिंह, ज्योति पांडे, जितेंद्र तिवारी, शंकर गुप्ता, सीटू गुप्ता, प्रदीप सिन्हा, रामलव चौरसिया, उपेंद्र सिंह, भीष्म चौरसिया, संतोष सिंह, धीरेंद्र दुबे, रेणु देवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी