भगवान शिव करते हैं सभी का कल्याण

शिव मंदिर निर्माण के लिए अनिल साहू ने दिया एक लाख का चेक मंदिर निर्माण को अब मिलेगी गति लो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 06:11 PM (IST)
भगवान शिव करते हैं सभी का कल्याण
भगवान शिव करते हैं सभी का कल्याण

शिव मंदिर निर्माण के लिए अनिल साहू ने दिया एक लाख का चेक मंदिर निर्माण को अब मिलेगी गति, लोग करें सहयोग : अध्यक्ष फोटो : 15 डीजीजे 16

कैप्शन : शिव मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को चेक सौंपते बायें से तीसरे समाजसेवी अनिल साहू। संवाद सूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : भगवान शिव सभी जीवों का कल्याण करते हैं। उनकी आराधना करने वाले को कोई कष्ट नहीं होता है। शिव के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त बातें युवा समाजसेवी अनिल साहू ने कही। वे गुरुवार को प्रखंड के राजहरा पंचायत स्थित नावाडीह-भकासी प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बोल रहे थे। वे मंदिर निर्माण के लिए समिति को चेक सौंपने पहुंचे थे। कहा कि सक्षम लोग मंदिर के निर्माण में सहयोग करें। वह अपने पिता रामदास साहू के आदेश पर मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हजार रुपए का चेक मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को सौंप रहे हैं। सहयोग आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों इस प्राचीन शिव मंदिर का दर्शन करने समाजसेवी रामदास साहू के पुत्र अनिल साहू यहां आए थे। समिति के सदस्यों ने उनसे मंदिर में टाइल्स व मार्बल लगाने में सहयोग का आग्रह किया था। यह आज पूरा हो गया। अब मंदिर निर्माण को गति मिलेगी। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, नवल किशोर राय, पप्पू गुप्ता, मंदिर समिति के राजेश्वर सिंह, अरविद सिंह, मृत्युंजय सिंह, रंजीत सिंह, नकुल सिंह, नंदलाल शर्मा, योगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी