पैक्सों को लाइसेंस जारी नहीं कर रहा है कृषि विभाग

अधिकारियों की मनमानी से जिले में दम तोड़ रहा है सहकारिता आंदोलन पैक्स अध्यक्षों ने किया कृ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 05:25 PM (IST)
पैक्सों को लाइसेंस जारी नहीं कर रहा है कृषि विभाग
पैक्सों को लाइसेंस जारी नहीं कर रहा है कृषि विभाग

अधिकारियों की मनमानी से जिले में दम तोड़ रहा है सहकारिता आंदोलन

पैक्स अध्यक्षों ने किया कृषि कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन फोटो 14 डालपी 06

कैप्शन: पैक्स पदाधिकारियों को संबोधित करते अररूआ पैक्स अध्यक्ष संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिले में खाद विक्रेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न पैक्सों के खाद-बीज बिक्री के लाइसेंस का नवीकरण नहीं किया जा रहा है। इससे जिले के किसानों को उचित मूल्यों पर खाद मिलने की संभावना समाप्त हो रही है। यह बातें अररूआ कला पैक्स के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कही है। वे बुधवार को जिला कृषि कार्यालय के समक्ष पैक्स पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। पैक्स अध्यक्षों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया। कहा कि पैक्सों के माध्यम से खाद नहीं मिलने से किसान महंगे मूल्यों पर खुले बाजार से खाद खरीदने को विवश हैं। विभाग द्वारा अब नवीकरण नहीं कर नए सिरे से लाइसेंस जारी करने की बात कही जा रही है। इसमें अनावश्यक विलंब हो जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी से जिले में सहकारिता आंदोलन दम तोड़ने लगा है। निजी स्वार्थ का खामियाजा यहां के किसान भुगत रहे है। बाद में पैक्स पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कृषि पदाधिकारी का एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें लाइसेंस के शीघ्र नवीकरण कराने की मांग की गई है। मौके पर वृज रंजन मिश्रा, अमलेश कुमार सिंह, सूरज दूबे, दिनेश कुमार सिंह, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, धनंजय सिंह, नागेंद्र प्रसाद, बिरेंद्र सिंह, मनोज पांडेय, निरंजन प्रसाद, मनोज कुमार सिंह व अभय सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी