सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगा राजद

बाटम राजद का मना स्थापना दिवस सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन संगठन की मजबूती पर जोर संवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 06:38 PM (IST)
सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगा राजद
सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगा राजद

बाटम

राजद का मना स्थापना दिवस, सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन, संगठन की मजबूती पर जोर संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू): स्थानीय पलामू क्लब में सोमवार को राजद का 25 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पलामू राजद के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद मेहता ने की। बतौर मुख्य अतिथि राजद झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद पांडेच ने झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस सिल्वर जुबली समारोह का आगाज किया। समारोह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पार्टी समारोह में ज्ञानचंद पांडेय ने कहा कि देश के अंदर में सिर्फ राजद ही सामाजिक न्याय की पार्टी है। आम जनता को सामाजिक न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने को पार्टी का हर कार्यकर्ता कृतसंकल्पित है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा व गरीब, शोषित व पीड़ितों के मसीहा हैं । प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद ने कहा कि अकलियत ,अति पिछड़ों व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के एकमात्र नेता लालू प्रसाद यादव हैं। पलामू जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद मेहता ने कहा कि राजद को मजबूत करने के लिए गांव से लेकर प्रखंड तक पार्टी को हम बूथ स्तर तक ले जाएंगे। पार्टी मजबूत करने के लिए वन बूथ टेन यूथ के सूत्र पर काम करेंगे। समारोह में दीपक चंद्रवंशी , विजय रविदास , कमलेश यादव ,नईमुद्दीन अंसारी ,सत्येंद्र प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी संतोष कुमार यादव ,देवेंद्र मांझी ,अधिवक्ता आजाद ,धीरेंद्र कुमार सिंह,अशोक पासवान,इत्तेयाक अली देहाती , श्याम बिहारी विश्वकर्मा, जयशंकर ठाकुर ,रामजी यादव, विनोद पासवान, धन्वंतरि ,दिलीप मेहता ,बृजमोहन पासवान , सत्यनारायण यादव , अनवर अली, महेंद्र राम चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी , रियाज अंसारी, गोपाल भैया , संजय सिंह यादव, शिव शंकर पासवान ,सत्येंद्र ठाकुर, दिलीप यादव ,निसार अंसारी ,राजू प्रसाद ,रिकू सिंह ,मो उस्मान अली, संतोष पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी