विश्व में सर्वाधिक कोरोना वैक्सीन देने वाला देश है भारत : भानु

आपदा काल में में समर्पित भाव से सेवा कार्य में जुटे रहे भाजपा कार्यकर्ता विधायक भानु प्रताप शा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 06:17 PM (IST)
विश्व में सर्वाधिक कोरोना वैक्सीन देने वाला देश है भारत : भानु
विश्व में सर्वाधिक कोरोना वैक्सीन देने वाला देश है भारत : भानु

आपदा काल में में समर्पित भाव से सेवा कार्य में जुटे रहे भाजपा कार्यकर्ता

विधायक भानु प्रताप शाही ने सेमिनार को किया संबोधित

फोटो 05 डालपी 18

कैप्शन: भवनाथपुर विधायक का अभिनंदन करते भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करिश्माई नेतृत्व का ही कमाल है कि भारत ने एक नहीं बल्कि दो-दो वैक्सीन तैयार कर विश्व में सर्वाधिक डोज देने वाला देश बन गया है। यह बातें भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कही है। वे सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में कोविड-19 की चुनौती व प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता हुआ राष्ट्र विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक व संचालन सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। भवनाथपुर विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हरेक आपदा में समर्पित भाव से सेवा कार्य में जुट जाते है। कोरोना महामारी के दौरान घर-घर जाकर मास्क सैनिटाइजर व राशन बांटने का काम किया गया। जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान दवाइयों, वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कि एकाएक बढ़ गई मांग को दूर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। देश के कोने-कोने में आक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित कराते हुए करीब हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करवाई। मौके पर विवेक भवानी सिंह, विपिन सिंह, नरेंद्र पांडे, उप महापौ मंगल सिंह, अमित तिवारी, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविद गुप्ता, अविनाश वर्मा, ज्योति पांडे, जितेंद्र तिवारी, कृष्णा गुप्ता, लवली गुप्ता, लुड्डू खान, धीरेंद्र दुबे , रेनू देवी, मनोज दुबे, अजय सिंह, नवेंदु मिश्रा, राकेश तिवारी, छोटू सिन्हा, रोहित शर्मा, दीपक सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी