गड्ढों में तब्दील सड़क दुर्घटना को दे रही दावत

बाटम हाल पंडवा-पाटन सड़क की 15 किमी में जाने में छूट रहा है पसीना फोटो 05 डीजीजे 06

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 06:10 PM (IST)
गड्ढों में तब्दील सड़क दुर्घटना को दे रही दावत
गड्ढों में तब्दील सड़क दुर्घटना को दे रही दावत

बाटम

हाल पंडवा-पाटन सड़क की, 15 किमी में जाने में छूट रहा है पसीना

फोटो: 05 डीजीजे 06

कैप्शन: सड़क के बीच बने गड्ढे संवादसूत्र, पंडवा( पलामू): किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना सड़क होती है। सड़क अच्छी हो तो घंटों की दूरी मिनटों में तय की जा सकती है। सड़क गड्ढों से भरी हो तो मिनटों का सफर में घंटे लगते हैं। पंडवा से पाटन तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह दुर्घटना को दावत दे रही हे। मालूम हो कि पंडवा से पाटन की दूरी 15 किलोमीटर है। सड़क पर दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि छतरपुर की तत्कालीन विधायक सुधा चौधरी ने 2014 में इस पथ का शिलान्यास किया था। सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल मेदिनीनगर ने 2014 -15 में मिनी कंस्ट्रक्शन से कराया था। सड़क बने 7 साल हो गए हैं। अभी इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन करना मुश्किल हो गया है। अभी इस सड़क में पंडवा से पाटन तक दर्जनों गड्डे बन गए हैं। यह हमेशा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर जाता है। इससे लोगों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वाहन कहां से गुजारे। एक समय पंडवा से पाटन की दूरी आधे घंटे में तय की जाती थी। अब यह दूरी तय करने में एक घंटे का समय लगता है। बाक्स: क्या कहते हैं ग्रामीण...

फोटो: 05 डीजीजे 07 कैप्शन: मेघनाथ मेहता पंडवा: पाटन सड़क कि स्थिति काफी खराब हो गई है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही हैं। क्षेत्रीय विधायक से मांग करते हैं कि इस सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए। इससे लोगों की परेशानी दूर हो सके। मेघनाथ मेहता प्रधान पंडवा, पलामू। बाक्स: 05 डीजीजे 08

कैप्शन: संजय कुमार पांडेय पंडवा से पाटन तक की सड़क अब चलने लायक नहीं रही। इसमें बड़े-बड़े गढ्डे बन गए हैं। बारिश में रोड में बने गड्ढे में पानी भर जाने से दुर्घटना बढ़ने लगी है। शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए। लोग परेशान हो रहे हैं।

संजय कुमार पांडेय, कोकरसा,पंडवा।

chat bot
आपका साथी